फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Video of woman being beaten with kicks and punches goes viral, FIR registered

Maharajganj News: महिला की लात घूसे से पिटाई का वीडियो वायरल, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 22 Nov 2025 02:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Video of woman being beaten with kicks and punches goes viral, FIR registered
फरेंदा। जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक महिला की कुछ लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। महिला की पिटाई का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया और वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच करते हुए पीड़ित महिला की तहरीर पर तीन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वायरल वीडियो फरेंदा थाना क्षेत्र के भगवतनगर परसिया का बताया जा रहा है। पीड़ित महिला दुर्गावती का आरोप है कि 13 नवंबर की सुबह करीब दस बजे वह अपने खेत की तरफ घास काटने गई थी। तभी अचानक संतोष, निर्मला व अंजनी निवासी भगवतनगर परसिया आ गए और बेरहमी से पिटाई करने लगे। गांव के ही एक युवक ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया और वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में एक साधु की तरह दिख रहा व्यक्ति व तीन अन्य लोग महिला को दौड़ा-दौड़ा कर मार रहे है। एक महिला पीड़िता का बाल पकड़ कर घसीटते हुए पीठ पर लात से मार रही है। गांव के लोग खड़े होकर तमाशबीन बने हुए हैं।
विज्ञापन

मारपीट में महिला घायल हाे गई है। महिला ने मामले की शिकायत स्थानीय थाने में करके कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक याेगेंद्र कुमार राय ने बताया कि तहरीर के अनुसार केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed