फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   VHP demonstrated for Madanpura cowshed

Maharajganj News: मदनपुरा गोशाला के लिए विहिप ने किया प्रदर्शन

Sat, 27 Sep 2025 10:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
VHP demonstrated for Madanpura cowshed
महराजगंज। विहिप और बजरंग दल ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते हुए डीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। मदनपुरा गो आश्रय के जिम्मेदारों के खिलाफ तत्काल केस दर्ज करने, आश्रय से जुड़े बैंक खातों और ग्राम प्रधान की गैर-कानूनी संपत्तियों की उच्च-स्तरीय जांच करने, जिले में संचालित सभी गोशालाओं का वास्तविक स्थलीय निरीक्षण करने और दोषियों पर त्वरित कार्रवाई कराने की मांग की।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे अरविंद ने बताया कि निचलौल तहसील के मदनपुरा गो आश्रम में बड़े पैमाने पर गोवंशों की मौत और लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। विहिप और बजरंग दल की जिला इकाई ने 25 सितंबर को गो आश्रम का स्थलीय निरीक्षण कर इस स्थिति का खुलासा किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि गोशाला प्रबंधन की घोर लापरवाही से सैकड़ों गोवंशों की मौत हो चुकी है। मृत पशुओं के शवों को बिना किसी पोस्टमार्टम के गोशाला परिसर में ही दफनाया गया। इस संबंध में कोई अभिलेख या विवरण उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

परिसर में कई मृत और अर्ध मृत गोवंश पड़े हुए थे, जिन्हें कुत्ते, कौए व अन्य पशु-पक्षी नोच रहे थे। वहीं बड़ी संख्या में गोवंश बीमार, घायल और कुपोषित हालत में पाए गए। प्रदर्शन में इस दौरान दौरान आदित्य उपाध्याय, हरिशंकर, अवनीश, राहुल, हरेंद्र, इंद्रजीत व शिवा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed