{"_id":"6a0a236e34e4942bab0dd09e","slug":"vehicle-tracking-devices-mandatory-in-all-roadways-buses-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-177457-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रोडवेज की सभी बसों में व्हीकल ट्रैकिंग डिवाइस अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रोडवेज की सभी बसों में व्हीकल ट्रैकिंग डिवाइस अनिवार्य
विज्ञापन
डिपो की छह अनुबंधित व चार पुरानी बसों में लगेगी डिवाइस
शासन के निर्देश पर प्रभावी हुए निर्देश
महराजगंज। डिपो की सभी रोडवेज बसों में सुरक्षा दायरा मजबूत करने के लिए परिवहन निगम के राज्य प्रबंधक ने पत्र जारी किया है। बगैर व्हीकल ट्रैकिंग डिवाइस सिस्टम वाली बसों का संचालन अगले माह से नहीं किया जा सकेगा।
महराजगंज डिपो में कुल 76 बसों का संचालन किया जाता है। इनमें 6 बसे अनुबंधित हैं जिनमें व्हीकल ट्रैकिंग डिवाइस अभी नहीं लगी। इसी तरह चार पुरानी बसें भी डिपो में ऐसी हैं जिनमें यह डिवाइस नहीं लगा है। नई मिलने वाली बसों के अलावा कुल 40 बसों में अक्तूबर 2025 में ट्रैकिंग डिवाइस लगी, लेकिन बाकी बसों में इसका अभाव बना रहा जिसके कारण अगर विभागीय एप से इन बसों को ट्रैक नहीं किया जा सकता है। इस समस्या को देखते हुए सभी बसों में इसकी अनिवार्यता लागू किया है। डिपो वर्कशॉप के सीनियर फोरमैन नवीन श्रीवास्तव ने बताया कि यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा के लिए व्हीकल ट्रैकिंग डिवाइस अनिवार्य किया गया है। जिन बसों में यह नहीं लगा है इस माह लगवा दिया जाएगा।
डिपो की अनुबंधित व चार अन्य बसों में व्हीकल ट्रैकिंग डिवाइस लगवाने के निर्देश हैं। अनुबंधित बसों में इसे संचालक लगवाएंगे, शेष में विभाग लगवाएगा।
- सर्वजीत वर्मा, एआरएम, महराजगंज