{"_id":"6193f8e60cc7f641ef7cfc14","slug":"vehicle-owners-not-showing-interest-in-getting-high-security-number-plates-maharajganj-news-gkp416590411","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने में रुचि नहीं दिखा रहे वाहन मालिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने में रुचि नहीं दिखा रहे वाहन मालिक
विज्ञापन

अब तक जिले में केवल 88,394 वाहनों पर ही लगी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। उप संभागीय परिवहन कार्यालय की ओर से लोगों को जागरूक करने के बाद भी जिले में वाहन स्वामियों द्वारा हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने में रुचि नहीं दिख रही है। एआरटीओ कार्यालय में 3 लाख 55 हजार 984 वाहन पंजीकृत हैं, लेकिन अब तक महज 88,394 वाहनों पर ही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगे हैं।
जानकारी के अनुसार जिले में पंजीकृत वाहनों में 90 भारी वाहनों में सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगे हैं। वहीं हल्के भार के 1397 वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगे हैं। इसके अलावा 7707 कार, 249 हल्के यात्री वाहन, 16 मध्यम भार वाहन, 21 मध्यम यात्री वाहन, 77134 मोटरसाइकिल, 1325 टेंपो, 225 ट्रक व 68 अन्य वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगे हैं। अभी भी जिले में करीब 2 लाख 67 हजार 590 वाहन स्वामियों ने अपने वाहन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगवाए हैं। ऐसे में विभाग की ओर से अब कार्रवाई तेज की जाएगी।
संभागीय निरीक्षक संजय सिंह ने कहा कि सभी वाहन स्वामियों को अपने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में पंजीकृत निजी वाहन, जिसके अंत में 0 से 1 अंकित है। उसके लिए समय सीमा की अवधि समाप्त हो गई है। 16 नवंबर 2021 से जिनके रजिस्टेशन नंबर के अंत में 0 से 1 अंकित है। ऐसे वाहन स्वामी यदि कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में पहुंचते हैं तो बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के कोई भी कागजात ठीक नहीं किए जाएंगे। एआरटीओ आरसी भारतीय ने बताया कि जिले के जिन वाहन स्वामियों ने अपने वाहनों पर अभी तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगवाए हैं, वह तत्काल लगवा लें।