फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   vehicle chalan of non high security number plate

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं होने पर होगा चालान

Tue, 08 Mar 2022 09:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 09:25 PM IST
विज्ञापन
vehicle chalan of non high security number plate
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं होने पर होगा चालान
विज्ञापन

- परिवहन विभाग ने शुरू की सख्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए परिवहन विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। इन दिनों हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के बगैर चलने वाले वाहनों का चालान किया जा रहा है। अब तक करीब 68 वाहनों का चालान हो चुका है। अब बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगे वाहन संचालित मिला, तो कार्रवाई होगी।
जानकारी के अनुसार जिले में कुल 3,56,178 दोपहियां, चारपहियां व अन्य वाहन संचालित होते हैं। इन वाहनों में अब हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अनिवार्य कर दिया गया है, लेकिन कई वाहन स्वामियों द्वारा हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगाया जा रहा है। अब परिवहन विभाग चालान करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब तक करीब 68 वाहनों का चालान किया गया है। संभागीय निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट सभी वाहन स्वामियों को अपने वाहन पर लगवाने के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। 16 फरवरी से अभियान चलाया जा रहा है। गाड़ी के नंबर के अंत में 01 वाले वाहनों पर अगर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगा है, तो ऐसे वाहनों का चालान किया जा रहा है।
विज्ञापन

69,000 वाहनों पर लगा हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट
जिले में वर्ष 2019 से अब तक 69,000 वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगा है। जिसमें वर्ष 2019 में 15,736, 2020 में 25,342, 2021 में 24,061 और वर्ष 2022 में 3,861 वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगा है। जिसमें दोपहिया वाहन 59,586, चारपहियां 2,922 और कामर्शियल में 6,492 वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed