फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Vegetable prices rise due to rain, people's pockets loose

Maharajganj News: बारिश में सब्जियों की कीमतें बढ़ी, लोगों की जेब ढीली

Sun, 07 Jul 2024 04:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 07 Jul 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Vegetable prices rise due to rain, people's pockets loose
महराजगंज। बारिश में हरी सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। हरी मिर्च जहां पहले से ही तीखी थी वहीं टमाटर एक बार फिर लाल हो गया है। मिर्च फुटकर बाजार में 110 रुपये किलो तो टमाटर 80 रुपये किलो तक जा पहुंचा है। आलू, प्याज भी रुला रहे हैं।
विज्ञापन

हरी सब्जियों के रेट में इजाफा का दंश पहले ही लोग झेल रहे थे, अब उनकी चाय भी बेस्वाद हो गई है। अदरक का दाम 200 रुपये किलो पहुंच गया है। दाम बढ़ने से जो लोग पहले आधा किलो लेते थे वह 100-250 ग्राम से काम चला रहे हैं। चाय के कई दुकानदारों ने तो इसका उपयोग ही बंद कर दिया है। टमाटर व हरी मिर्च के रेट बढ़ने से भी लोग इनका प्रयोग कम कर रहे हैं।
विज्ञापन


लौकी, सरपुतिया, भिंडी, बैंगन, पत्ता गोभी के बढ़े रेट पहले से ही लोगों को परेशान कर रहे थे, इनमें अभी कोई कमी नहीं आई है। शोभा देवी और मैनावती ने कहा अब सब्जियों में सिर्फ आलू और प्याज के सहारे काम चलाया जा रहा है। इनके भी बढ़े दाम परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed