{"_id":"6adbc555c1d15b4dd20f70d9","slug":"vcts-service-in-nepal-temporarily-suspended-decision-taken-due-to-cybersecurity-vulnerabilities-maharajganj-news-c-206-1-mhg1013-187726-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ई-वे बिल के साथ बिल-बिजक और राजस्व के दस्तावेज रखना अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ई-वे बिल के साथ बिल-बिजक और राजस्व के दस्तावेज रखना अनिवार्य
विज्ञापन
सोनौली। नेपाल के राजस्व अनुसंधान विभाग ने व्हीकल कंसाइनमेंट ट्रैकिंग सिस्टम (वीसीटीएस) को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। ऐसे में सोनौली सीमा के रास्ते नेपाल जाने वाले मालवाहक वाहनों के चालकों को ई-वे बिल के साथ बिल-बिजक और राजस्व संबंधी जरूरी दस्तावेज रखने होंगे। जांच के दौरान मांगने पर इन कागजातों को प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
नेपाल भंसार महासंघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. शांत कुमार शर्मा ने बताया कि भारतीय व्यापारी सोनौली सीमा तक माल भेजने के लिए ई-वे बिल बनाते हैं। नेपाल के कस्टम (भंसार) से माल पास होने के बाद नेपाली व्यापारी देश के भीतर माल के परिवहन के लिए अलग से ई-वे बिल बनाते हैं। वीसीटीएस सेवा बंद रहने के दौरान मालवाहक वाहनों के साथ संबंधित बिल-बिजक और राजस्व के दस्तावेज रखना जरूरी है।
नेपाल के राजस्व अनुसंधान विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबि्क, राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा केंद्र की एडवाइजरी के बाद वीसीटीएस सेवा को अस्थायी रूप से बंद किया गया है। एडवाइजरी में पीएचपी और उससे जुड़ी तकनीक में गंभीर सुरक्षा खामियों की आशंका जताई गई है। संभावित साइबर जोखिम से बचाव और सुरक्षा संबंधी जरूरी सुधार करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
नेपाल में मालवाहक वाहनों की निगरानी और राजस्व चोरी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से वीसीटीएस व्यवस्था लागू की गई थी। इसके तहत माल और वाहन से संबंधित विवरण ऑनलाइन दर्ज किए जाते थे। सेवा बंद होने के बाद परिवहन और व्यापार व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
इसके तहत भंसार कार्यालय से माल पास कराकर नेपाल जाने वाले वाहनों के चालकों को नियमानुसार जारी बिल-बिजक और राजस्व संबंधी दस्तावेज अपने साथ रखने होंगे। जांच के समय अधिकारियों के मांगने पर इन्हें प्रस्तुत करना होगा।