फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   VCTS service discontinued in Nepal; India-Nepal trade affected

Maharajganj News: नेपाल में वीसीटीएस सेवा बंद, भारत-नेपाल व्यापार प्रभावित

Sun, 25 Oct 2026 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
VCTS service discontinued in Nepal; India-Nepal trade affected
भैरहवा भंसार कार्यालय के बाहर खड़ी ट्रक
सोनौली। नेपाल में मालवाहक वाहनों की निगरानी के लिए इस्तेमाल होने वाली व्हीकल कंसाइनमेंट ट्रैकिंग सिस्टम (वीसीटीएस) सेवा बंद होने और भैरहवा भंसार का सर्वर फेल होने से भारत-नेपाल व्यापार प्रभावित हुआ है। शुक्रवार से वीसीटीएस सेवा बंद होने के कारण नेपाल निर्यात के लिए सीमेंट लादकर कई ट्रक फैक्टरियों में खड़े हैं। वहीं, शनिवार को भंसार की ऑनलाइन प्रणाली ठप होने से मालवाहक वाहनों की निकासी भी प्रभावित रही।
विज्ञापन

नेपाल के अर्थ मंत्रालय के अधीन राजस्व अनुसंधान विभाग ने राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा केंद्र की सलाह पर वीसीटीएस सेवा अस्थायी रूप से बंद की है। विभाग के अनुसार, पीएचपी और संबंधित तकनीक में सुरक्षा खामियों की आशंका के चलते यह कदम उठाया गया है। सुरक्षा सुधार होने तक ऑनलाइन सेवा बंद रहेगी। इस दौरान बिल-बीजक और संबंधित राजस्व दस्तावेजों के आधार पर माल की ढुलाई की जा सकेगी। जांच के दौरान कारोबारियों को आवश्यक कागजात प्रस्तुत करने होंगे।
विज्ञापन

उद्योग वाणिज्य संघ, भैरहवा के महासचिव कृष्ण प्रसाद धिमिरे ने बताया कि वीसीटीएस बंद होने से माल की आवाजाही पर रोक नहीं है। बिल और भंसार के कागजात के आधार पर आयात-निर्यात किया जा सकता है। हालांकि, ऑनलाइन प्रक्रिया बंद होने और भंसार का सर्वर फेल होने से शनिवार को बिल बनाने और माल भेजने में देरी हुई। लंबे समय तक समस्या बनी रहने पर ट्रकों के फेरे प्रभावित होने के साथ ढुलाई खर्च भी बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
सीमेंट लदे ट्रक फैक्टरियों में खड़े
सोनौली के ट्रांसपोर्ट संचालक अमन सिंह ने बताया कि नेपाल निर्यात के लिए सीमेंट लादकर कई ट्रक फैक्टरियों में खड़े हैं। वीसीटीएस बंद होने के बाद वैकल्पिक प्रक्रिया की जानकारी और व्यवस्था स्पष्ट नहीं होने से रवानगी में परेशानी हो रही है। देरी से ट्रांसपोर्टरों का खर्च बढ़ने और माल की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है।

-------------
भंसार का सर्वर फेल, निकासी रुकी
शनिवार को नेपाल के भैरहवा भंसार कार्यालय का एसिकोडा सिस्टम भी ठप हो गया। इससे आयात-निर्यात संबंधी कस्टम प्रक्रिया प्रभावित हुई और लदे ट्रकों की निकासी नहीं हो सकी। भैरहवा भंसार कार्यालय के सूचना अधिकारी उद्धव ढुंगाना ने बताया कि एसिकोडा सिस्टम को अपडेट किया जा रहा है। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed