फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   vande matram

फिजा में गूंजा वंदेमातरम्..., याद किए गए अमर बलिदानी

Fri, 05 Feb 2021 12:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
vande matram
फिजा में गूंजा वंदेमातरम्..., याद किए गए अमर बलिदानी
विज्ञापन

चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव : शहीद स्मारक स्थल विशुनपुर गबड़ुआ में आयोजित हुआ मुख्य कार्यक्रम
प्रभारी मंत्री ने शहीद सैनिकों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। भारत माता की जय...। वंदेमातरम्...। जैसे नारों से बृहस्पतिवार की सुबह गुंजायमान हो उठी। मौका था चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव का। कार्यक्रमों की शुरूआत प्रभातफेरी से हुई। राष्ट्रगान एवं राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम का सामूहिक गान हुआ। शहीदों के बलिदान, संघर्ष एवं त्याग को याद किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके आश्रितों व शहीद सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया गया।
जनपद का मुख्य कार्यक्रम घुघली ब्लॉक के शहीद स्मारक स्थल विशुनपुर गबड़ुआ में हुआ। यहां बतौर मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के युवा कल्याण एवं पंचायती राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी रहे। शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद शहीद परिवार की कैलाशी, प्रभुनाथ व बसंत और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार के भलरा, विकाऊ, प्रभुदयाल, जगदीश, शिवपूजन, संतदीन, बृजराज, सरोजनी, गोविंद, निरंजन, रामचंदर, बृजलाल, अशर्फी व गिल्ली को शाल भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश की स्वाधीनता में शहीदों व सेनानियों के अहम योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। हर वर्ग के लोगों को इसे याद रखना चाहिए। शहीदों के गांवों को विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं से संतृप्त किया जाएगा। प्राक्कलन समिति के सभापति ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि देश की आजादी में अमर सपूतों का योगदान अविस्मरणीय रहेगा। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि हम सभी को वीर सपूतों का नमन करना चाहिए। डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने कहा कि कार्यक्रमों के आयोजन ने चौरीचौरा के शताब्दी समारोह की महत्ता को प्रदर्शित किया है। संचालन जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने किया। इस दौरान सीडीओ पवन अग्रवाल, एसपी प्रदीप गुप्ता, एसडीएम साई तेजी सीलम, जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास, मृगेश बहादुर सिंह, वीरेन्द्र सिंह, देवेंद्र पांडेय, चतुर्भुजा सिंह, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए शहीद पंकज त्रिपाठी के गांव हरपुर बेलहिया एवं नौतनवां में शहीद पुरन बहादुर थापा के प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित हुआ।
डॉ. भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार पाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
परतावल प्रतिनिधि के अनुसार पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने परतावल में छातीराम के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हेमराज की पुत्रवधू प्रभावती देवी, परतावल के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंहगू मिश्रा के पुत्र देवेन्द्र मिश्रा और साहबजादा सिंह के पुत्र अंगद सिंह को सम्मानित किया।
निचलौल प्रतिनिधि के अनुुसार, नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम शहीदों के परिजन मनोज राय, जटाशंकर त्रिपाठी, फुलझड़ी देवी हर्रेडीह मोहल्ला, सुरेश चंद सिंह महाशय वार्ड, रामानंद जायसवाल पांडेय मुहल्ला व नूरहसन घोड़ाहवा मोहल्ला को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में योगदान देने वालों भी सम्मानित किया गया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष विश्वनाथ मद्धेशिया, अधिशासी अधिकारी देवेंद्र मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार, आनंदनगर कस्बे में नगर पंचायत द्वारा कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां आंबेडकर तिराहे पर वंदेमातरम् के बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों को सम्मानित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन से जुड़े सेनानियों के आश्रितों आशा मौर्या, विनिता नंद मौर्या, सुरेंद्र यादव, चंद्रप्रकाश द्विवेदी ,विमल प्रकाश,अंकित , हर्षवर्धन वर्मा, राहल वर्मा, मालादेवी जायसवाल, संतोष कुमार सेनानी, सूरज, आकाश सेनानी, सुरेश तिवारी, सुधामई देवी, गोरखनाथ त्रिपाठी,प्रेेमा त्रिपाठी को सम्मानित किया गया।
नौतनवां में सम्मानित हुईं शहीद की मां
नौतनवा। छपवा तिराहे पर स्थित शहीद स्मारक पर एसडीएम प्रमोद कुमार, पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान और समीर त्रिपाठी ने शहीद पूरन बहादुर थापा की माता सुमित्रा देवी को शाल भेंटकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रभातफेरी निकाली। इस दौरान ईओ बीरेंद्र कुमार राव, सभासद शाहनवाज खान, बबलू सिंह, बन्टी पांडेय, मनोज कुमार राना, भानू कुमार, प्रमोद पाठक मौजूद रहे।
नोमेंस लैंड पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश
सोनौली। चौरीचौरा शताब्दी समारोह के अवसर पर सुबह आठ बजे शिवम त्रिपाठी के नेतृत्व में हर वर्ग के लोगों ने नोमेंस लैंड पर झाड़ूू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान ईओ राजनाथ यादव, प्रेम जायसवाल, प्रेम सिह, बबलू सिंह, बेचन प्रसाद, प्रदीप नायक, अमीर आलम, राज कुमार नायक, वकील अहमद, पप्पू सिंह, रामानंद रौनियार आदि मौजूद रहे। बरगदवा स्थित इंदर प्रसाद जनजातीय आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह से वंदेमातरम् का गायन किया।
शहीद पंकज त्रिपाठी के बेटे को किया सम्मानित सम्मानित
फरेंदा। चौरीचौरा शताब्दी समारोह के अवसर पर पुलवामा में शहीद पंकज त्रिपाठी के बेटे को एसडीएम राजेश जायसवाल व विधायक प्रतिनिधि विवेका पांडेय ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अवसर पर शहीद पंकज त्रिपाठी स्मारक पर पहुंच कर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद भी किया गया। शहीद की प्रतिमा पर पिता ओमप्रकाश त्रिपाठी, भाई शुभम त्रिपाठी, बेटे प्रतीक ने पुष्प अर्पित किया तो सभी की आंखें नम हो गई। इस दौरान बीईओ हेमवंत कुमार, तहसीलदार वाचस्पति सिंह, बीडीओ वशिष्ठ नरायन सिंह,रविंद्र सिंह, बृजेश विश्वकर्मा, ग्राम विकास अधिकारी अनुरोध कुमार,सुरेंद्र यादव, सुनील यादव आदि मौजूद रहे।
सरकार ओर से शुरू की गई पहल सराहनीय
डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने कहा कि जिले में चौरीचौरा शताब्दी समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस पल को जनपदवासियों ने यादगार बनाने की कोशिश की। शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला संयोजक विंध्यवासिनी सिंह ने कहा कि देश की आजादी में अपना सब कुछ न्योछावर करने वाले अमर सपूतों की वजह से ही आज सभी लोग सकुशल हैं। सरकार ओर से शुरू की गई। यह पहल सराहनीय है।

देखते ही बन रहा था उत्साह
शताब्दी समारोह में प्रभातफेरी के दौरान स्कूलों के विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेट्स, नगर पालिका के कर्मियों आदि ने प्रतिभाग किया। इस दौरान लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। शहर में महराजगंज इंटर कॉलेज, एनसीसी कैडेट्स, नगर पालिका परिषद एवं पंडित दिन दयाल इंटर कॉलेज के छात्र प्रभातफेरी में शामिल रहे। जवाहर लाल नेहरू पोस्ट ग्रेजुएट कालेज के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में कॉलेज गोष्ठी का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed