{"_id":"60e6e9948ebc3e6e1e7268ef","slug":"vaccines-got-12-lakh-paracetamol-pills-maharajganj-news-gkp4010482161","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 लाख पैरासिटामॉल की गोलियां गटक गए टीका लगवाने वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 लाख पैरासिटामॉल की गोलियां गटक गए टीका लगवाने वाले
विज्ञापन

महराजगंज। कोरोनारोधी टीका लगवाने वालों को बुखार से बचाने के लिए पैरासिटामॉल की गोलियां दी जाती हैं। टीका लगने के बाद यदि बुखार आता है तो पैरासिटामॉल की दो गोलियां लेनी होती हैं। ये सभी केंद्रों पर उपलब्ध है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार अब तक करीब 12 लाख पैरासिटामॉल की गोलियां वितरित की जा चुकी हैं।
जिले में इन दिनों टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। गांवों में शिविर के माध्यम से टीका लगाने की व्यवस्था की गई है। डॉक्टरों के अनुसार टीका लगने के बाद अगर किसी को बुखार हो तो उसे पैरासिटामॉल की गोली लेनी जरूरी है। अब तक जिले में 3 लाख 61 हजार 558 लोगों को टीका लग चुका है। बीच-बीच में वैक्सीन की उपलब्धता कम होने से अभियान को गति नहीं मिल पा रही है। वर्तमान में जिले में 94 केंद्रों पर टीका लगाया जा रहा है।
गौनरिया राजा गांव के मनीष ने बताया कि गांव में शिविर नहीं लगने से तमाम लोग टीका से वंचित हैं। चेहरी गांव के गोपाल मणि कहते हैं कि गांव में शिविर नहीं लगा है। यदि शिविर लगा होता तो परिवार के सभी सदस्यों को टीका लग गया होता। निचलौल ब्लॉक के खोन्हौली गांव के पलकधारी, सोहन, चंद्रभूषण, बुधेश, सुग्रीव, खुशीहाल ने बताया कि गांव में अब तक टीकाकरण शिविर नहीं लगा है। गांव के कुछ लोगों ने सीएचसी निचलौल में टीका लगवाया है।
विज्ञापन
वैक्सीन कम होने के कारण गांवों में शिविर बंद कर दिया गया है। वर्तमान में 94 सेंटर पर टीका लगाने की व्यवस्था है। शुक्रवार तक जिले में वैक्सीन आ जाएगी। इसके बाद गांवों में शिविर लगेंगे।
डॉ. आईए अंसारी, डिप्टी सीएमओ