फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Vaccine is not being administered at 39 centers due to lack of vaccine

वैक्सीन की कमी से 39 केंद्रों पर नहीं लग रहा टीका

Wed, 21 Jul 2021 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Vaccine is not being administered at 39 centers due to lack of vaccine
वैक्सीन की कमी से 39 केंद्रों पर नहीं लग रहा टीका
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में कोरोनारोधी टीका लगाने की रफ्तार गति नहीं पकड़ पा रही है। वैक्सीन की कमी से 39 केंद्रों पर टीका नहीं लग पा रहा है। ऐसे में 46 केंद्रों पर दबाव बढ़ गया है। लंबी कतारों में खड़े लोगों को टीकाकरण के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। 19 जुलाई तक जिले में 4.20 लाख लोगों को टीका लग चुका है।
टीका लगवा चुके रमेश कुमार शुक्ला और अनिल वर्मा ने बताया कि कोरोना से बचाव के टीकाकरण बेहद जरूरी है। टीका सुरक्षित और असरदार है। ग्राम पंचायत बसहिया खुर्द निवासी रमेश शुक्ला ने कहा बताया कि उन्होंने पहली डोज 3 अप्रैल तथा दूसरी डोज 15 मई को लगवा चुके हैं। पत्नी को भी दोनों डोज तथा बेटे को पहली डोज लग चुका है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि 16 जनवरी से 19 जुलाई तक टीकाकरण के लिए 6579 सत्र आयोजित करने थे। इसके सापेक्ष 5152 सत्र आयोजित कर चार लाख बीस हजार 338 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। 3 लाख 59 हजार 653 लोगों को पहली तो 60685 लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है। यूएनडीपी के जिला कोल्ड चेन मैनेजर नागेंद्र पांडेय ने बताया कि कोविन पोर्टल पर पंजीकृत हेल्थ केयर वर्कर्स में से 11258 लोगों ने पहली तो 7944 लोगों ने दूसरी डोज लगवा ली है। जबकि फ्रंट लाइन वर्कर्स में 12465 लोगों ने पहली तो 7088 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है। जिले में 19000 डोज वैक्सीन उपलब्ध है। इस वजह से 39 केंद्रों पर टीका नहीं लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कोई पॉजिटिव नहीं मिला
महराजगंज। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या कम हो रही है। बुधवार को जिले में कोई संक्रमित नहीं मिला। अब तक जिले में 123722 केस सामने आ चुके हैं। सक्रिय केस 8 हैं। 136 मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 122273 है। कोविड अस्पताल में कोई मरीज भर्ती नहीं है। बुधवार को 1596 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। यह जानकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. आईए अंसारी ने दी। उन्होंने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed