फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   vaccination related news

स्वास्थ्य केंद्र पर भीड़ बढ़ने से टीकाकरण में परेशानी

Mon, 16 Aug 2021 10:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
vaccination related news
महिला अस्पताल में कोविड टिका लगवाने के लिए लगी भीड़।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
स्वास्थ्य केंद्र पर भीड़ बढ़ने से टीकाकरण में परेशानी
विज्ञापन

- स्वास्थ्य केंद्रों पर कई लोग बिना टीका लगवाए लौटे
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में कोरोनारोधी टीका लगवाने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर भीड़ बढ़ने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। सोमवार को महिला अस्पताल समेत जिले के अन्य केंद्रों पर ज्यादा भीड़ रही। तमाम लोग बगैर टीका लगवाए ही वापस चले गए।
ठूठीबारी प्रतिनिधि के अनुसार राधा कुमारी इंटरमीडिएट कॉलेज में सोमवार को टीकाकरण कैंप लगा। सुबह से ही लोगों की भीड़ लग गई। सुबह 10 बजे लोग धक्कामुक्की करने लगे। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया। एएनएम मंदाकिनी त्रिपाठी ने बताया कि 120 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। स्काउट गाइड लोगों की मदद में जुटे रहे।
विज्ञापन

फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में एएनएम सेंटर, पुराना अस्पताल व प्राइमरी विद्यालय बनकटी, फरेंदा बुजुर्ग, लोक विद्या पीठ नगर, लेजार महदेवा पचरूखी, महदेवा बुजुर्ग सहित 12 केंद्र पर टीका लगाया गया। जहां पर लोग कड़ाके की धूप में छाता लगा कर कतार में खड़े रहें। केंद्र पर पहुंचे दशरथ, पिंटू, विनोद, प्रमोद,महेंद्र, धर्मेद्र, कुसुम, महिमा, इसरावती आदि ने बताया कि भीड़ की वजह से टीका लगने में परेशानी हुई। इस संबंध में अधीक्षक डॉ. उमेश चंद्रा ने बताया कि लोगो की भीड़ को देखते हुए केंद्रों की संख्या में बढ़ोत्तरी की गई है। लोगों की सुविधा का ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला
महराजगंज। कोरोना पॉजिटिव मिलने की संख्या में कमी आ रही है। सोमवार को कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला है। अब तक कुल केस 12410 हो चुका है। जिसमें सक्रिय केस 26 है। मरने वालों की संख्या 138 है। 12245 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। 385 सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। यह जानकारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने दी। उन्होंने बताया कि कोरोना से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। रविवार को तीन पॉजिटिव केस मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed