{"_id":"61fd5dc09ba46212276f5f78","slug":"vaccination-of-12-195-people-maharajganj-news-gkp4258908150","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 12,195 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 12,195 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में शुक्रवार को 12,195 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। मौसम खराब होने के कारण केंद्रों पर लोग देर से टीका लगवाने पहुंचे। कर्मियों को टीका लगाने के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ा। दूसर डोज भी लगवाने के लिए उत्साह के साथ लोग केंद्र पर पहुंचे।
महिला अस्पताल, निचलौल, रतनपुर, घुघली, परतावल, पनियरा समेत अन्य केंद्रों पर करीब 10 बजे लोग टीका लगवाने पहुंचे। केंद्रों पर तैनात कर्मियों ने लोगों को समय से दूसरा डोज लगवाने की अपील की। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में शत=प्रतिशत टीकाकरण जल्द हो जाएगा। टीका लगवाने के प्रति लोगों में जागरुकता बढ़ी है।
फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में शुक्रवार को 19 केंद्रों पर करीब 1,800 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। सीएचसी बनकटी के अलावा पुराना अस्पताल व 13 आंगनबाड़ी केंद्र व 4 कॉलेजों पर 15 से 18 वर्ष के छात्रों का टीकाकरण किया गया। कस्बे के मोतीराम द्विवेदी जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य लाल सिंह ने बताया कि कॉलेज में कुल 220 छात्रों को टीका लगा। टीकाकरण को लेकर छात्रों में उत्साह देखा जा रहा है। 8, 9 व 14 फरवरी को भी छात्रों को टीका लगाया जाएगा। ब्लॉक प्रतिरक्षण अधिकारी रामसरन गुप्ता ने बताया कि सभी केंद्रों पर टीकाकरण को लेकर इंतजाम किया गया है।