फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Vaccination for prevention of diphtheria from tomorrow

Maharajganj News: डिप्थीरिया की रोकथाम के लिए टीकाकरण कल से

Tue, 22 Apr 2025 07:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 22 Apr 2025 07:14 PM IST
विज्ञापन
Vaccination for prevention of diphtheria from tomorrow
महराजगंज। जिले में डिप्थीरिया जैसी गंभीर संक्रामक बीमारी की रोकथाम के लिए 24 अप्रैल से विशेष टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा, जो 10 मई तक चलेगा। अभियान के तहत जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अध्ययनरत 5वीं और 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को टीडी (टेटनस और डिप्थीरिया) वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार आर्या ने बताया कि शासन की गाइडलाइन के अनुसार कक्षा एक, पांच और 10 में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों को यह टीका लगाया जाएगा। यह टीका उन बच्चों को भी दिया जाएगा, जिन्होंने किसी कारणवश पहले यह टीका नहीं लगवाया है। उन्होंने बताया कि डिप्थीरिया एक संक्रामक जीवाणु रोग है, जो कॉरिनेबैक्टीरियम डिप्थीरिया नामक बैक्टीरिया के कारण होता है।
विज्ञापन

डिप्थीरिया से सुरक्षा के लिए बच्चों को पहला टीका 6 सप्ताह में, दूसरा 10 सप्ताह और तीसरा 14 सप्ताह पर लगाया जाता है। इसके बाद पहला बूस्टर डेढ़ साल, दूसरा पांच साल, तीसरा 10 साल और चौथा 16 साल की उम्र में दिया जाता है। यह नियमित टीकाकरण बच्चों को जीवनभर इस बीमारी से सुरक्षा प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने बताया कि डिप्थीरिया जैसी बीमारी जानलेवा हो सकती है, लेकिन समय पर टीकाकरण से इससे बचाव संभव है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों का समय पर टीकाकरण करवाएं और स्वास्थ्य विभाग के इस प्रयास में सहयोग करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed