{"_id":"69e3e1727e2eb69c930b9090","slug":"vaccination-drive-for-diphtheria-starts-tomorrow-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-175628-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: डिप्थीरिया के लिए कल से टीकाकरण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: डिप्थीरिया के लिए कल से टीकाकरण अभियान
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में डिप्थीरिया (गलघोंटू) जैसी गंभीर संक्रामक बीमारी की रोकथाम के लिए 20 से 30 अप्रैल तक विशेष स्कूल-आधारित टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।
यह अभियान स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिक्षा विभाग, अल्पसंख्यक विभाग एवं बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के समन्वय से संचालित किया जाएगा।
जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों तथा मदरसा में जाकर बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत 5-6 वर्ष के 30341 बच्चों को डीपीटी-2 बूस्टर, 10–11 वर्ष के 66755 बच्चों को टीडी-10, 16 वर्ष के 36044 बच्चों को टीडी-16 टीका लगाया जाएगा। अभियान के दौरान जनपद के लगभग-133140 बच्चों को आच्छादित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जनपद, ब्लॉक एवं विद्यालय स्तर पर माइक्रोप्लान तैयार कर लिया गया है तथा सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि डिप्थीरिया एक बैक्टीरियल संक्रमण है, जो मुख्यतः नाक और गले को प्रभावित करता है। इसके लक्षणों में बुखार, जुकाम, गले में सूजन, कमजोरी आदि शामिल हैं। समय पर टीकाकरण ही इससे बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।