{"_id":"68b7568cf19bb46f590f955c","slug":"vaccination-campaign-affected-due-to-slowness-in-data-feeding-maharajganj-news-c-7-1-gkp1058-1058362-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: डाटा फीडिंग में सुस्ती से टीकाकरण अभियान प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: डाटा फीडिंग में सुस्ती से टीकाकरण अभियान प्रभावित
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में गर्भवती महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण से संबंधित डाटा फीडिंग यूविन और ई-कवच पोर्टल पर सुस्त गति से चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष डेटा अपलोड करने में कमी देखी जा रही है, जिससे टीकाकरण कार्यक्रम की प्रगति पर असर पड़ रहा है।
अप्रैल से जुलाई तक जिले में 28,266 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था। इस अवधि में 26,938 बच्चों को टीके लगाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित सभी योजनाओं और कार्यक्रमों को ई-कवच व यूविन पोर्टल स जोड़ा जा रहा है।
अब आशाएं भी सभी कार्यक्रमों की सूचना ऑनलाइन ई-कवच पोर्टल पर अपलोड कर रही हैं। ई-कवच व यूविन पोर्टल पर स्वास्थ्य संबंधित सभी जानकारी फीड की जा रही हैं। रोजाना कितने बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया जा रहा है। जिले में कुल 17 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और एक नगरीय पीएचसी और इसके अलावा 422 स्वास्थ्य उपकेंद्र और 192 हेल्थ वेलनेस सेंटर संचालित हो रहे हैं। इन सभी केंद्रों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी ई-कवच और यूविन पोर्टल पर नियमित रुप से अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। यूविन पोर्टल का उद्देश्य बच्चों के टीकाकरण का डिजिटल रिकॉर्ड बनाए रखना है, ताकि उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रखी जा सके और समय पर टीके सुनिश्चित किए जा सकें।
विज्ञापन
अप्रैल से अगस्त तक 41,700 गर्भवती महिलाओं की जानकारी पोर्टल पर दर्ज करने का लक्ष्य रखा गया था,लेकिन इस अवधि में केवल 29,711 महिलाओं का डेटा दर्ज किया गया है। यह आंकड़ा लक्ष्य का लगभग 71 प्रतिशत है।