फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ustav programm related news

उत्सव कार्यक्रम से जागरूक किए जाएंगे अभिभावक

Mon, 20 Dec 2021 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
ustav programm related news
उत्सव कार्यक्रम से जागरूक किए जाएंगे अभिभावक
विज्ञापन

- बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए किया जाएगा प्रेरित
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। तीन से छह साल के बच्चों को प्री-प्राइमरी स्तर की शिक्षा से जोड़ने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से हमारा आंगन-हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में इस कार्यक्रम को मंगलवार को आयोजित किया जाना है। जिसमें कम से कम 10 अभिभावक, नोडल शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि व अन्य जिम्मेदार मौजूद रहेंगे।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आगामी शैक्षिक सत्र से प्री-प्राइमरी विद्यालयों की कक्षाओं को संचालित कराया जाना है। जिले में संचालित होने वाले सभी 1695 विद्यालयों से जुड़े अभिभावकों व जनप्रतिनिधि (प्रत्येक संकुल से न्यूनतम 10) के साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, नोडल अध्यापक के साथ ही एडीओ पंचायत, बीडीओ, सीडीपीओ, डायट मेंटर आदि को भी कार्यक्रम में मौजूद रहते हुए उसके उद्देश्यों को जानना होगा। जिम्मेदारों की ओर से अधिक से अधिक विद्यार्थियों के प्रवेश तथा उन्हें गुणवत्ता परक शिक्षा को उपलब्ध कराए जाने के लिए जानकारी दी जाएगी। जिससे कि जहां उन्हें अच्छी शिक्षा मिल जाए तथा भविष्य में परिषदीय शिक्षा को कांवेंट की तरफ अगली कतार में खड़ा किया जाए। जिला समन्वयक प्रशिक्षण शैलेंद्र वर्मा ने बताया कि बीआरसी स्तर पर हमारा आंगन-हमारे बच्चे कार्यक्रम आयोजित होना है। इससे नवप्रवेशी बच्चों की संख्या को बढ़ाए जाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed