{"_id":"6add0ee07c0280fcc00ee851","slug":"user-charges-to-be-levied-for-driving-tests-obtaining-a-driving-license-will-become-more-expensive-maharajganj-news-c-206-1-go11002-187802-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ड्राइविंग टेस्ट के लिए देना होगा यूजर चार्ज, डीएल बनवाना होगा महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ड्राइविंग टेस्ट के लिए देना होगा यूजर चार्ज, डीएल बनवाना होगा महंगा
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) बनवाने की प्रक्रिया अब महंगी हो सकती है। परिवहन विभाग ने ड्राइविंग टेस्ट के लिए आधुनिक ट्रैक के इस्तेमाल पर यूजर चार्ज लगाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है।
अनुमति मिलने के बाद नवंबर से नई व्यवस्था लागू होने की संभावना है। इसके तहत दोपहिया, हल्के चार पहिया और भारी वाहनों के ड्राइविंग टेस्ट के लिए अलग-अलग शुल्क देना होगा। परिवहन विभाग के अनुसार, दोपहिया वाहन के ड्राइविंग टेस्ट के लिए 50 रुपये, हल्के चार पहिया वाहन (एलएमवी) के लिए 100 रुपये और भारी वाहन (एचएमवी) के लिए 150 रुपये यूजर चार्ज प्रस्तावित है।
यह शुल्क ट्रैक के संचालन और रखरखाव के लिए लिया जाएगा। शुल्क वसूली ट्रैक निर्माण एजेंसी के माध्यम से किए जाने की योजना है।यूजर चार्ज लागू होने पर लाइसेंस बनवाने का कुल खर्च बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विभागीय जानकारी के अनुसार, लर्निंग लाइसेंस के लिए वर्तमान में 350 रुपये खर्च होते हैं, जो प्रस्तावित शुल्क लागू होने पर 400 रुपये हो जाएंगे। स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में भी अतिरिक्त खर्च आएगा। हालांकि, ड्राइविंग स्कूल से प्रशिक्षण लेने वाले आवेदकों को प्रशिक्षण शुल्क अलग से देना होगा।