{"_id":"570800cb4f1c1bb772c8119e","slug":"urn-came-from-different-places-to-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न स्थानों से निकली कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न स्थानों से निकली कलश यात्रा
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
Updated Sat, 09 Apr 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
सदर क्षेत्र में महायज्ञ के लिए कलश यात्रा निकाली गई।
- फोटो : विनोद गुप्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र पर विविध आयोजनों का सिलसिला शुक्रवार से शुरू हुआ। देवी मंदिरों और घरों में मां की पूजा से लोगों ने दिन की शुरुआत की। कई क्षेत्रों में महायज्ञ के लिए कलश यात्रा निकाली गई। सिसवा बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक कमानी धर्म शाला में लोकायन दुर्गा पूजा सेवा समिति की ओर से नव दिवसीय श्रीमद्देवी भागवत कथा की शुरुआत हुई। कार्यक्रम के पूर्व 108 कलशधारी कन्याओं के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश स्थापना के पश्चात मुख्य वक्ता महर्षि अर्जुन देव महाराज ने मां शैलपुत्री की लीलाओं पर वर्णन किया। मुख्य यजमान सुरेंद्र जायसवाल, अनीता जायसवाल, अमित अंजन, रामेश्वर जायसवाल, छठ्ठु केशरी, अनूप जायसवाल, मानसी देवी, रेनू, सरिता आदि श्रद्धालु शामिल रहीं।
पनियरा प्रतिनिधि के मुताबिक रजौड़ा रोड स्थित बाबा रहसुगुरु स्थान पर श्री शतचंडी महायज्ञ के लिए कलश यात्रा निकाली गई। कलश धारी कन्याओं के आगे आगे गजानन कलश यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। भौराबारी के समीप रोहिन नदी से जलभर के कलशयात्री यज्ञ स्थल पहुंचे। जहां कलश स्थापना की गई। आयोजक गिरधारी दास ने बताया कि सुधीर दुबे महाराज व सुशील मिश्रा का प्रवचन होगा। रात में कलाकार रासलीला का मंचन करेंगे। यज्ञ 16 अप्रैल तक चलेगा। राजेश जायसवाल, पन्नेलाल जायसवाल, डॉ. इन्द्रजीत विश्वास, कृष्णा विस्वास, रामनेवास सिंह, अख्तर खां, रामकरन जायसवाल, राजेंद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे।
कोल्हुई में दुर्गा मंदिर परिसर से महायज्ञ की कलश यात्रा निकली। कोल्हुई परिसर के शिव मंदिर पोखरे पर वैदिक मंत्रों के बीच 151 कलशों में जल भरा गया। कलश यात्रा काली मंदिर होते हुए यज्ञ स्थल पहुंची जहां विधि विधान से कलश स्थापित कर यज्ञ का शुभारंभ हुआ। आयोजक अवधेश त्रिपाठी हैं। प्रवचनकर्ता छमछम दास एवं अवधेश शास्त्री हैं। मनोज सिंह, डॉ. अनिल सिंह, हृदय उपाध्याय, हौसला उपाध्याय, दीनदयाल सिंह, सूर्यवीर सिंह, अजय उपाध्याय, श्रीराम जायसवाल, कुंजबिहारी प्रजापति, दयाराम मोदनवाल, विकास उपाध्याय, विनोद दूबे आदि लोग मौजूद रहे।