फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Urea consignment coming by goods train from Visakhapatnam port

Maharajganj News: विशाखापत्तनम पोर्ट से मालगाड़ी से आ रही यूरिया की खेप

Sun, 25 Aug 2024 03:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 25 Aug 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Urea consignment coming by goods train from Visakhapatnam port
नौतनवा। रेलवे स्टेशन नौतनवा पर मालगाड़ी से यूरिया की खेप भारी मात्रा में आ रही है जो खाली होकर सीधे मालवाहक ट्रकों के माध्यम से नेपाल जा रही है। इससे जहां एक तरफ रेलवे की आय में वृद्धि हुई है वहीं मजदूरों को भी काम मिल रहा है।
विज्ञापन

गोरखपुर नौतनवा रेल खंड पर नौतनवा अंतिम रेलवे स्टेशन है जहां से लोग भारत नेपाल के सोनौली सीमा से नेपाल में प्रवेश करते हैं। रेलवे परिवहन से भारी मात्रा में नेपाल के व्यापारियों का मालगाड़ी से माल आता है जो नौतनवा रेलवे स्टेशन पर उतरकर मालवाहक ट्रकों से सीधे नेपाल जाता है, जिससे रेलवे की आय में वृद्धि हुई है। जून माह और जुलाई माह में रेलवे राजस्व बढ़ा है। जून माह में 97396672 रुपये की आय हुई थी वहीं जुलाई माह में 61670424 की आय हुई थी। अगस्त माह में अधिक आय होने का अनुमान है।
विज्ञापन

वाणिज्य अधीक्षक पुरुषोत्तम ने बताया कि अगस्त माह में सबसे अधिक यूरिया का का आवक हुआ है। दो से 10 अगस्त के बीच पांच रैक आया था। एक रैक में 50 हजार बोरी यूरिया आती है जो नौतनवा रेलवे स्टेशन पर उतारकर ट्रकों से नेपाल जाती है। उन्होंने बताया कि अभी एक रैक लगा है दो रास्ते में है जैसे ही प्लेटफार्म से माल ढुलाई हो जाएगी तो दूसरी मालगाड़ी आ जाएगी। यूरिया विशाखापत्तनम पोर्ट से नौतनवा रेलवे स्टेशन पर आता है, जहां से खाली होकर सीधे नेपाल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed