{"_id":"68c5d4c1a9a4982d790fc510","slug":"uproar-over-murder-of-greenery-case-filed-against-13-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-159508-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: हरियाली के ‘कत्ल’ पर हंगामा, 13 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: हरियाली के ‘कत्ल’ पर हंगामा, 13 पर केस
विज्ञापन
महराजगंज। हरियाली बढ़ाने की तमाम कवायदों के बीच चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। कहीं पौधे रखे ही सूख गए तो कहीं उनको तोड़कर हरियाली पर ग्रहण लगाने की कोशिश की गई। जिले में कई स्थानों पर पौधे लगे, लेकिन रखरखाव में उदासीनता के कारण वह सूख गए।
कोतवाली क्षेत्र के जंगल दुधई उर्फ चेहरी गांव में एक गंभीर घटना सामने आई है, जिसमें एक व्यक्ति पर पाैधे नष्ट करने के विरोध पर गालियां देने और मारपीट करने का आरोप है।
इस मामले में विशेष न्यायाधीश/ अनन्य न्यायालय एससी-एसटी कोर्ट, महराजगंज के आदेश पर आठ नामजद व्यक्तियों और पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। यह घटना 24 जुलाई को दोपहर करीब 3:00 बजे की है, जब चेहरी गांव के मैनेजर अपने खेत में कृषि कार्य के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गांव के पश्चिम दिशा में स्थित उनके खेत के पास सदर विधायक ने पौध लगाए। खाली जमीन पर करीब 2200 पौधे लगे हैं। इसे गांव के ही ओमकार की ओर से तोड़ा जा रहा था। जब विरोध किया तो ओमकार ने गांव के अन्य लोगों को बुला लिया। इसके बाद सजन, सुरेश, चंद्रकिशोर, सत्यम, रामदरस, लक्ष्मी, हरीश उर्फ नीरहू और चार-पांच अज्ञात एकत्र हो गए। इन लोगों ने एकजुट होकर लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से उन पर हमला कर दिया।
इस दौरान जातिसूचक शब्द का उपयोग करते हुए गालियां दीं। हमले में रामदरस ने मुंह पर प्रहार किया, जिससे दांत टूट गए। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उनका पीछा किया और गला दबाने की कोशिश की। आसपास खेतों में काम कर रहे मजदूरों के बीच-बचाव के कारण उनकी जान बच सकी। मामले में पुलिस की ओर से सुनवाई नहीं हुई तो विशेष न्यायाधीश/ एससी-एसटी कोर्ट में प्रकीर्ण प्रार्थनापत्र दाखिल किया।
कोर्ट ने 25 अगस्त को प्रार्थना-पत्र स्वीकार करते हुए थाना कोतवाली के थानाध्यक्ष को नियमानुसार विवेचना करने का निर्देश दिया। सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने बताया कि सजन, सुरेश, चन्द्रकिशोर, सत्यम, रामदरस, लक्ष्मी, हरीश उर्फ नीरहू, ओमकार और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
सूख गए पौधे, वीडियो वायरल होते ही हटाया : महराजगंज। निचलौल ब्लॉक के ग्राम सभा बैठवलियां में बड़ी लापरवाही देखने को मिली थी।
यहां 300 पौधे रखे गए जो सूख गए थे। आरआरसी में रखे पौधों का कुछ दिन पहले किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया तो पौधों को तुंरत हटवा दिया गया। गांव के लोगों के मुताबिक पौधरोपण को लेकर महज खानापूर्ति की गई।