फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Uproar over installation of Ambedkar's statue

Maharajganj News: आंबेडकर की मूर्ति स्थापित करने पर हंगामा

Sat, 08 Nov 2025 02:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
Uproar over installation of Ambedkar's statue
ग्राम पंचायत कमासिन खुर्द में अम्बेडकर मूर्ति को हटवाने पहुंचे पुलिस व एसडीएम ,इस दौरान लगी भीड
पनियरा। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कमासिन खुर्द स्थित सूअर बाड़े की जमीन पर बृहस्पतिवार की रात डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति रात में लगा देने से गांव में तनाव हो गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह आनन-फानन में एसडीएम व सीओ सदर सहित तीन थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और मूर्ति को हटवा कर पंचायत भवन में रखवाया।
इस दौरान मौके पर काफी भीड़ इकट्ठा रही। गांव की दो दर्जन से अधिक महिलाएं मूर्ति को हटाने से रोक रहीं थीं। प्रशासन काफी समझा-बुझाकर उन्हें शांत किया।
विज्ञापन

एसडीएम सदर जितेन्द्र कुमार ने बताया कि गांव में सुअर बाड़े की खाली जमीन थी, जिस पर गांव के कुछ लोगों को अंदेशा था कि इस जमीन पर पानी की टंकी आदि का निर्माण करा दिया जाएगा। इस भय से कुछ लोगों ने बृहस्पतिवार की रात में डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति स्थापित कर दी। कुछ लोगों ने इसका विरोध किया तो गांव में माहौल खराब होने लगा। सूचना पर मौके पर पहुंचकर अधिकारियों ने महिलाओं से कहा कि पहले मूर्ति स्थापित करने का आदेश लाएं, तब मूर्ति की स्थापना करें। जबरदस्ती करने पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सीओ सदर जय प्रकाश त्रिपाठी, नायब तहसीलदार देश दीपक त्रिपाठी, एसओ श्यामदेउरवा अभिषेक सिंह, एसओ भिटौली मदन मोहन मिश्रा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed