फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Uproar over delay in getting certificate

Maharajganj News: कहीं नोकझोंक तो कहीं प्रमाण पत्र मिलने में देरी पर हुआ हंगामा

Sun, 14 May 2023 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 14 May 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Uproar over delay in getting certificate
पुलिस ने समझा बुझाकर लोगों को कराया शांत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में नगर निकाय चुनाव की मतगणना महराजगंज के अलावा फरेंदा व नौतनवां में हुई। शुरुआत में सब कुछ शांत रहा, लेकिन अंत में हंगामा हुआ तो कहीं नोकझोंक हुई। पुलिस की सख्ती के कारण माहौल शांत हो गया।
मतगणना केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के कारण सब कुछ लगभग सामान्य रहा। धनेवा समेकित विद्यालय में नगर पंचायत चौक से निर्दल प्रत्याशी संगीता देवी के समर्थक उस समय हंगामा करने लगे, जब चुनाव अधिकारी की ओर से जीत का प्रमाण पत्र देने में देरी की जा रही थी। हालांकि, संगीता देवी चुनाव जीत चुकी थीं, लेकिन आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं हुई थी। शोर शराबा की जानकारी होने पर उप जिलाधिकारी सदर मोहम्मद जसीम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और चुनाव अधिकारी से मामले की जानकारी ली। चुनाव अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि वोटों की गिनती के मिलान में एक वोट का अंतर पड़ रहा था। इस वजह से संगीता देवी को जीत का प्रमाण पत्र नहीं दिया जा रहा है। एसडीएम मो. जसीम एवं सीओ सदर अनुज कुमार सिंह ने समझा-बुझाकर समर्थकों को शांत कराया और कंप्यूटर ऑपरेटरों से वोटों का मिलान कराकर संगीता देवी को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा।
विज्ञापन

नौतनवां में मतगणना के दौरान कांग्रेस और बसपा प्रत्याशी के प्रतिनिधि के बीच नोकझोंक हुई। अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने समझा बुझाकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निचलौल संवाद के अनुसार नगर पंचायत के कोर्ट वार्ड में सभासद पद के उम्मीदवारों के मतगणना के दौरान मिली गड़बड़ी को लेकर उम्मीदवारों और कर्मचारियों के बीच बहस छिड़ गई। उम्मीदवारों का कहना था कि मतदान के दौरान बूथ पर 997 मत का पोल हुआ है तो आखिर गणना में तीन मत ज्यादा कैसे हो जा रहा है। बहस को देख मौके पर पुलिस आकर उम्मीदवारों को शांत कराई। फिर दोबारा गणना शुरु की गई। उस दौरान भी मतदान से तीन मत अधिक मिला।

-------------------
सड़क पर समर्थकों को दौड़ाती रही पुलिस
निचलौल। मतगणना के बाद सभी उम्मीदवारों के समर्थक मतगणना से कुछ दूरी पर अबीर गुलाल और फूल माला लेकर खड़े थे। जैसे ही जीते हुए उम्मीदवार मतगणना स्थल से बाहर निकलते थे, तो उनके समर्थक जोश में आकर नारेबाजी करते हुए रैली शुरु कर दे रहे थे। ऐसे के पुलिस शांति व्यवस्था को लेकर उन समर्थकों को दौड़ाकर सड़क से दूर भगाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed