फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Uproar during nomination in Sadar Block

सदर ब्लॉक में नामांकन के दौरान हंगामा

Thu, 08 Jul 2021 06:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 06:06 PM IST
विज्ञापन
Uproar during nomination in Sadar Block
सदर ब्लॉक में नामांकन के दौरान हंगामा
विज्ञापन

निर्दल प्रत्याशी का पर्चा छीनने की कोशिश, पुलिस की सख्ती से हुए शांत
महराजगंज। नामांकन के दौरान सदर ब्लॉक परिसर में बृहस्पतिवार दोपहर तक मामला शांत रहा। इसके बाद हंगामा शुरू गया। यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही। इसी बीच जब निर्दल प्रत्याशी अनीता अपने प्रस्तावक एवं समर्थकों के साथ ब्लॉक गेट पर पहुंची तो अचानक माहौल गर्म हो गया। आरोप है कि भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों ने निर्दल प्रत्याशी को पर्चा दाखिल करने से रोका चाहा तो दोनों पक्ष में झड़प हो गई। हंगामा होने लगा। पुलिस ने सख्ती दिखाकर मामला शांत कराया। इसके बाद सुरक्षा घेरे में निर्दल प्रत्याशी का नामांकन कराया।
सदर ब्लॉक से ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भाजपा से सोनी कश्यप एवं निर्दल प्रत्याशी अनिता चुनाव मैदान में हैं। सबसे पहले सोनी कश्यप का पर्चा दाखिल हुआ। जब निर्दल प्रत्याशी अनीता पर्चा दाखिल करने पहुंची तो पहले ब्लॉक गेट पर हंगामा शुरू हो गया। पहले दोनों पक्षों में नोकझोंक शुरू हुई। मामला बढ़ता देख पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया। इस बीच कुछ लोगों ने निर्दल प्रत्याशी से पर्चा छीनने की कोशिश की, लेकिन पुलिस इससे इंकार कर रही है। पूरे ब्लॉक परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। धक्का-मुक्की करने वालों को पुलिस ने शांत कराया। इसके बाद निर्दल प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया। एसडीएम सदर साईं तेजी सिलम ने बताया कि शोर कर रहे लोगों को शांत करा दिया गया। इसके बाद नामांकन शांति पूर्ण ढंग से कराया गया। पुलिस की सतर्कता से स्थिति नियंत्रण में रही। पर्चा छीनने जैसा कोई मामला नहीं हुआ।
विज्ञापन

चकमा देकर अंदर प्रवेश कर गईं निर्दल प्रत्याशी
सदर ब्लॉक प्रमुख पद की निर्दल प्रत्याशी अनीता प्रतिद्वद्वियों को चकमा देते हुए दूसरे गेट से ब्लॉक परिसर के अंदर दाखिल हुईं। इसके बाद प्रस्तावक की गाड़ी को पुलिस ने रोका। पुलिस भीड़ हटाने लगी। एक पल के लिए माहौल अशांत हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घुघली ब्लॉक में भी पर्चा छीनने की कोशिश
घुघली। घुघली ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन को लेकर काफी गहमागहमी रही। एक तरफ भाजपा समर्थित प्रत्याशी रीता देवी नामांकन करने पहुंचीं तो दूसरी तरफ सपा समर्थित प्रत्याशी आशा देवी। इस बीच किसी ने सपा प्रत्याशी से पर्चा छीन लिया तो हंगामा शुरू हो गया। बढ़ते आक्रोश को देखते हुए पुलिस के साथ पीएसी भी पहुंच गई। सपा जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन व जिला महासचिव दीनबंधु यादव ने इस पर आपत्ति जताते हुए पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया कि सत्ता के दबाव में निर्विरोध चुनाव कराने के प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल, एडीएम कुंज बिहारी अग्रवाल, एसडी एमसदर साईं तेजा सिलम, थानाध्यक्ष घुघली पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। एडीएम ने बताया कि बेवजह आरोप लगाया जा रहा है। नामांकन को शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed