फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   UP Board: Question papers will be delivered to centres from today amid tight security.

यूपी बोर्ड : कड़ी सुरक्षा के बीच आज से केंद्रों पर पहुंचाएं जाएंगे प्रश्नपत्र

Sun, 15 Feb 2026 02:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Question papers will be delivered to centres from today amid tight security.
डीआईओएस की मौजूदगी में होंगे डबल लॉक
विज्ञापन

शामिल हो रहे 77 हजार से अधिक विद्यार्थी
महराजगंज। 18 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए आज से परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचाए जाएंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा की उपस्थिति में डबल लॉक होंगे। डबल लॉक की निगरानी के लिए लगे नाइट विजन एआई लैस सीसीटीवी कैमरों को शनिवार ऑनलाइन करा दिया गया।
यूपी बोर्ड की परीक्षा में इस बार कई बदलाव किए गए हैं। उत्तर पुस्तिका का रंग, फार्मेट व हर पृष्ठ पर रोल नंबर लिखने की अनिवार्यता की गई है। हाईस्कूल की परीक्षा में 19614 बालक, 19346 बालिकाएं व एक ट्रांसजेंडर सहित कुल 38961 अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। इसी प्रकार इंटर की परीक्षा में 16039 बालक, 15701 बालिकाओं सहित कुल 31740 विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

चार सेट में होंगे प्रत्येक विषय के प्रश्नपत्र
यूपी बोर्ड के सूत्रों के मुताबिक इस बार भी 2025 की तरह प्रत्येक विषय के चार-चार प्रश्नपत्र सेट पहुंचाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि परीक्षा से पहले जनपद वार बोर्ड तय करेगा कि किस कोड का प्रश्नपत्र सेट किस जनपद में प्रयुक्त करना है। इसे पहुंचाने के लिए आज से डीआईओएस की अगुवाई में पुलिस व राजकीय स्कूल शिक्षकों की टीम सभी 104 परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाकर अपनी मौजूदगी में डबल लॉक में सुरक्षित कराएंगे। उम्मीद है कि दो दिन में सभी परीक्षा केंद्रों के डबल लाक में चारों प्रश्नपत्र सुरक्षित हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सभी परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं की खेप पहले ही पहुंच चुकी है। आज से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रश्नपत्र सेट पहुंचाए जाएंगे। डबल लॉक में इन्हें सुरक्षित कराया जाएगा। इसकी निगरानी के लिए लगे सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय करा दिया गया है। कैमरे 24 घंटे सक्रिय रहेंगे। परीक्षा के समय जब प्रश्नपत्र निकाले जाएंगे तो केंद्र प्रभारी, सहायक स्टेटिक मजिस्ट्रेट व पुलिस निरीक्षक या उपनिरीक्षक की मौजूदगी में खुलेंगे।
-प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस, महराजगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed