{"_id":"67bb726b7238c18b8e078969","slug":"up-board-exams-begin-today-in-111-centres-amid-strict-security-arrangements-maharajganj-news-c-206-1-go11002-143324-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : कड़े इंतजाम के बीच 111 केंद्रों में परीक्षाएं आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : कड़े इंतजाम के बीच 111 केंद्रों में परीक्षाएं आज से
Mon, 24 Feb 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। यूपी बोर्ड की परीक्षा जनपद के 111 परीक्षा केंद्रों पर आज सीसीटीवी कैमरे की निगरानी और तीन-तीन मानिटरिंग सेंटरों के बीच शुरू होगी। 72600 से अधिक हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी इसमें शामिल होंगे।
नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए एक माह से तैयारी की जा रही थी। परीक्षा सकुशल निपटाने के लिए 9 जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट लगे हैं। इसके अलावा 111 केंद्र व्यवस्थापक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट और वाह्य केंद्र व्यवस्थापक हैं। 6-6 उड़न दस्ता दिन और रात्रि के लिए भ्रमणशील रखा गया है। आईटी के जानकर शिक्षकों का पैनल इंटरनेट मीडिया की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए बनाया गया है।
2200 से अधिक कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है, जिन्हें क्यूआर कोड वाला पहचान पत्र दिया गया है। उत्तर पुस्तिकाओं का संकलन सदर तहसील में महराजगंज इंटर काॅलेज व सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर काॅलेज फरेंदा को बनाया गया है।
विज्ञापन
पहली पाली की संपन्न परीक्षा की उत्तर पुस्तिका दोपहर एक बजे तक और दूसरी पाली की उत्तर पुस्तिका शाम सात बजे के बाद संकलन केंद्रों पर नहीं जमा हो सकेगी। पुलिस जहां परीक्षा केंद्र, उत्तर पुस्तिका संकलन केंद्र और स्ट्रांग रूम की निगरानी में लगेगी तो एसटीएफ पूरे प्रक्रिया पर नजर अपने तंत्र के सहारे रखेगा।
कड़ी बंदिशों के बीच 12 कार्य दिवसों में इस बार परीक्षा को संपन्न कराना है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से होगी, जिसमें हाईस्कूल हिंदी और इंटरमीडिएट के सैन्य विज्ञान की परीक्षा होनी है। केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट केंद्र पर सुबह 6:30 बजे पहुंचकर कमान संभालेंगे। बाह्य केंद्र व्यवस्थापक और परीक्षार्थियों को केंद्र के भीतर तलाशी के बाद 7:30 बजे के बाद प्रवेश मिलना शुरू होगा।
परीक्षार्थी अपने साथ राइटिंग पैड, प्रवेश पत्र, अपार या आधार कार्ड और कलम ले जा सकेंगे। मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, कमरबंद (बेल्ट), पर्स इत्यादि शेफ्टी बाक्स के हवाले करना होगा, जिसकी निगरानी एक कर्मी के ऊपर होगी।
परीक्षा कक्ष में उत्तर पुस्तिका, ओएमआर शीट वितरण 8:10 बजे तो प्रश्नपत्र 8:25 बजे उपलब्ध करा दिया जाएगा। परीक्षा 11:30 बजे समाप्त होगी। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होगी जिसके लिए प्रवेश 1:30 बजे से केंद्रों पर दिया जाएगा।