फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   UP Board Exam: 2,223 students were absent in both the shifts

यूपी बोर्ड परीक्षा : दोनों पालियों में 2,223 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Sun, 09 Mar 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 09 Mar 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
UP Board Exam: 2,223 students were absent in both the shifts
महराजगंज। यूपी बोर्ड की परीक्षा में शनिवार को अबतक की सर्वाधिक अनुपस्थिति रही। पहली और दूसरी पाली मिलाकर अनुपस्थित रहने वालों की संख्या 2223 रही। सर्वाधिक 1433 अनुपस्थिति इंटर रसायन विज्ञान की परीक्षा में दूसरी पाली में रही।
विज्ञापन

शनिवार को यूपी बोर्ड की परीक्षा 111 परीक्षा केंद्रों पर सकुशल संपन्न हुई। पहली पाली में हाईस्कूल गृह विज्ञान तो दूसरी पाली में कंप्यूटर की परीक्षा हुई। इंटरमीडिएट पहली पाली में सहकारिता तो दूसरी पाली में रसायन विज्ञान की परीक्षा हुई। हाईस्कूल पहली पाली में 759 व इंटर पहली पाली में 24 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

दूसरी पाली में हाईस्कूल 14 व इंटर में 1433 गैरहाजिर रहे। सचल दल के सदस्य अनमोल यादव ने बताया कि पहली पाली में 16 व दूसरी पाली में 37 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी केंद्रों पर नकलविहीन व शांतिपूर्ण परीक्षा की रिपोर्ट दी गई है। वहीं ऑनलाइन मानिटरिंग के लिए बने कंट्रोलरूम प्रभारी प्रवक्ता रामजी प्रसाद ने कहा कि शनिवार को पहली पाली में 5 मिनट विलंब से तीन केंद्र जुड़े। वाकीटाकी से तकनीकी समस्या तुरंत दुरुस्त करा ली गई।

रासायनिक क्रिया-प्रतिक्रिया में उलझे परीक्षार्थी : शनिवार को इंटर मीडिएट में रासायन विज्ञान की परीक्षा विद्यार्थियों ने काफी कठिन बताई। एसएजेआईसी आनंद नगर के इंटर छात्र अर्पित उपाध्याय, मिंटू कसौधन ने बताया कि काफी तैयारी से आए थे, लेकिन रासायनिक अवयव की क्रिया प्रतिक्रिया और परिणाम से जुड़े प्रश्न कठिन थे जो नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed