फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Union Minister of State for Finance inspected the booth

Maharajganj News: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने किया बूथ का निरीक्षण

Mon, 24 Nov 2025 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Union Minister of State for Finance inspected the booth
चिउरहाँ के बूथ संख्या 179 पर पहुंचे केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने मतदाता सूची का नि
महराजगंज। रविवार को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं सांसद पंकज चौधरी ने वार्ड 15 चिउरहां स्थित बूथ संख्या 179 पर पुनरीक्षण प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से अभियान के प्रगति की जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से नए मतदाताओं के पंजीकरण, मृतक मतदाताओं के नाम हटाने, पते में बदलाव और आवश्यक सुधार संबंधी फॉर्मों की स्थिति की जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का पारदर्शी और अद्यतन होना अत्यंत आवश्यक है। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सूची में जुड़ना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। केंद्रीय मंत्री ने लोगों से अपील किया कि वे परिवार के योग्य सदस्यों का नाम अवश्य जोड़ें और किसी प्रकार की त्रुटि मिलने पर तत्काल सुधार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूथ परिसर में लोगों की अच्छी-खासी भीड़ रही। वार्डवासियों ने मंत्री के आगमन पर उनका स्वागत किया और मतदाता सूची से संबंधित समस्याएं भी साझा कीं। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, अमर नाथ पटेल, बबलू यादव, राजीव द्विवेदी, कृष्ण गोपाल जयसवाल, सतीश सिंह, रमेश वर्मा, दीपक, ऋषिकेश पटेल, राणा पटेल, पप्पू पटेल, आकाश श्रीवास्तव, अबरार अहमद, सानंदन पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed