फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Understand the intricacies of training Master Trainer

Maharajganj News: प्रशिक्षण की बारीकियों को समझें मास्टर ट्रेनर

Wed, 03 Apr 2024 05:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 03 Apr 2024 05:31 PM IST
विज्ञापन
Understand the intricacies of training Master Trainer
महराजगंज। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार ने बुधवार को विकास भवन में ईवीएम से संबंधित दिशा निर्देश मास्टर ट्रेनरों को दिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण की बारीकियों को अच्छे से मास्टर ट्रेनर समझ लें। ईवीएम मैनुअल का भी गहनता से अध्ययन करें। इसमें लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) की सीलिंग, स्पेशल टैग लगाना, वीवीपैट (वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) को संचालित करने, वीवीपैट, बैलेट यूनिट व कंट्रोल यूनिट को आपस में संयोजित करने का प्रशिक्षण दिया। इसी प्रकार ईवीएम से जुड़े विभिन्न प्रकार की त्रुटियों का निराकरण किस प्रकार करें आदि की विधिवत जानकारी प्रशिक्षण के दौरान दी गई। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अधिकारियों व कार्मिकों की जिज्ञासाओं के बारे में जानकारी लेकर उसका जवाब दिया गया। दो बैच में कुल 50 मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया गया तथा यह भी कहा गया कि उक्त लोग आने वाले दिनों में मतदान कर्मियों को प्रशिक्षित करेंगे। अगर कहीं मतदान के समय ईवीएम खराब होता है तो मास्टर ट्रेनर्स उसे मौके पर पहुंचकर सही करेंगे व समस्या का समाधान करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed