फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Uncontrolled truck overturned, burnt to ashes

अनियंत्रित ट्रक पलटा, धू-धू कर जला

Mon, 05 Jul 2021 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled truck overturned, burnt to ashes
अनियंत्रित ट्रक पलटा, धू-धू कर जला
विज्ञापन

फरेंदा (महराजगंज)। गोरखपुुर-सोनौली मार्ग पर मनिकौरा के पास मुर्गी दाना लदा ट्रक ओवरटेक के चक्कर में सड़क के किनारे पलट गया। इसके बाद ट्रक धू-धू कर जलने लगा। आग की लपटों को देखकर लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई। कुछ देर के बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी भी पहुंच गई।
ट्रक सोनौली से मुर्गी का दाना लादकर गोरखपुर जा रहा था। ट्रक मनिकौरा से आगे पहुंचा था कि एक चार पहिया गाड़ी को ओवरटेक के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ट्रक में धुआं उठने लगा। थोड़ी ही देर में ट्रक धू-धू कर जलने लगा। हादसे के बाद ट्रक चालक व खलासी मौके से फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक ने अनुसार आग को बुझाकर आवागमन शुरू करा दिया गया। ट्रक पूरी तरह से जल गया है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन

बड़ा हादसा होने से बच गया
फरेंदा। ट्रक में आग लगने की घटना से पूरी तरह से करीब एक घंटा तक अफरी तफरी का माहौल रहा। मनिकौरा के समीप दो पेट्रोल पंप होने के कारण लोगों में दहशत बना हुआ था। पेट्रोल पंप से महज कुछ ही दूरी पर ट्रक में आग लगी थी। लोगों के सूझबूझ से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed