{"_id":"637530229cd9473b6500fa12","slug":"uncontrollable-bike-collided-with-a-tree-two-youths-died-maharajganj-news-gkp4576533165","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक, दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक, दो युवकों की मौत
विज्ञापन

घुघली (महराजगंज)। क्षेत्र सभा तिलकवनिया गांव के रहने वाले अनियंत्रित बाइक सवार दो युवक बुधवार को क्रांति चौराहे पर बेल के पेड़ से टकराने पर गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, तिलकवनिया गांव के रहने वाले अर्जुन (24) अपने साथी दीपक (23) के साथ बाइक से कुशीनगर जिले के गांव रायपुर जा रहे थे। क्रांति चौराहे से आगे सड़क के किनारे बेल के पेड़ में बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। दोनों युवक सड़क पर गिर गए। इससे दोनों को गंभीर चोट लगी। घटना के बाद स्थानीय लोग एकत्र हो गए। लोगों से सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंची नौरंगिया पुलिस दोनों युवकों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली भेजा। यहां चिकित्सकों ने आनन- फानन दोनों का इलाज का शुरू किया। लेकिन, दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
घटना की सूचना मिलने पर परिजन समेत शुभचिंतक फफक कर रो पडे़। लोगों के अनुसार बाइक चालक हेलमेट पहना था। बाइक तेज रफ्तार में थी जिससे अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ में टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि घटना स्थल पर ही बाइक सवार दोनों युवक अचेत हो गए। जानकारी मिलने के बाद दोनों युवक के घर लोग अस्पताल पहुंचे। चौकी प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।