फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Uncle asks minor niece for obscene photos, FIR lodged

Maharajganj News: चाचा ने नाबालिग भतीजी से मांगा अश्लील फोटो, प्राथमिकी

Thu, 21 May 2026 12:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Uncle asks minor niece for obscene photos, FIR lodged
महराजगंज। चाचा द्वारा अपनी ही नाबालिग भतीजी को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। चाचा ने अपनी नाबालिग भतीजी को बहला-फुसलाकर अश्लील फोटो मांगे और बाद में उन फोटो के आधार पर ब्लैकमेल कर वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन

सोनौली थाना क्षेत्र की एक महिला ने थाना साइबर क्राइम में तहरीर देकर बताया कि वह अपने परिवार के साथ रोजगार के सिलसिले में लुधियाना (पंजाब) में रहती हैं। उनकी पुत्री हाईस्कूल की छात्रा है, जिसने मार्च में परीक्षा दी थी। महिला के अनुसार, उसके देवर ने बार-बार भद्दी बातें कीं और लड़की को बहलाकर उसकी अश्लील फोटो मांग ली। नाबालिग होने के कारण बच्ची समझ नहीं पाई और फोटो भेज दी। इसके बाद राजकुमार ने बेटी के मोबाइल नंबर पर अपने नंबर से अश्लील फोटो, गंदी गालियां भेजना शुरू कर दी और उससे शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। जब लड़की ने मना किया तो आरोपी ने कहा, अगर उसकी बात नहीं मानी तो अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर दूंगा।
विज्ञापन




महिला ने तहरीर देकर में कार्रवाई की मांग की है। साइबर थाना प्राभारी सजनू यादव ने बताया की तहरीर के आधार पर आरोपी चाचा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed