फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Umesh stood first in 200 meter race in senior boys category.

Maharajganj News: सीनियर बालक वर्ग के 200 मीटर दौड़ में उमेश प्रथम पर

Thu, 19 Dec 2024 08:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 19 Dec 2024 08:52 PM IST
विज्ञापन
Umesh stood first in 200 meter race in senior boys category.
खनुआ। युवा कल्याण विभाग की ओर से उतर प्रदेश ग्रामीण खेलकूद लीग के अंतर्गत विकास खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन महंत अवेधनाथ मिनी स्टेडियम में किया गया। शुभारंभ क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन त्रिपाठी ने किया। इसमें क्षेत्र के बरवाकला, चंडीथान, कौलही, चड़लहा, जिगिना, कोहड़वल आदि गांव के लोगों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि एथेलिटिक्स में 200 मीटर सीनियर बालक वर्ग दौड़ में उमेश यादव प्रथम, मनोज गुप्ता द्वितीय स्थान पर रहे। 200 मीटर जूनियर बालक वर्ग में अखिलेश प्रथम, सूरज यादव द्वितीय व विशाल रौनियार तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में मनीषा प्रथम, नेहा द्वितीय, 400 मीटर सीनियर बालक वर्ग में उमेश यादव प्रथम, प्रदीप द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

1500 मीटर जूनियर बालक वर्ग में रवि किशन प्रथम, रामरतन द्वितीय व मुन्ना यादव यादव तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर जूनियर बालक वर्ग में महेश प्रथम, शिवकुमार द्वितीय व आनंद तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर सीनियर बालिका वर्ग में खुश्बू प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी सब जूनियर प्रतियोगिता में कोहड़वल विजेता रहा। वहीं कबड्डी बालक वर्ग में जूनियर में जिगिना विजेता रहा। बालक सब जूनियर चक्रक्षेपण में शिवकुमार प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं बालक जूनियर वर्ग चक्रक्षेपण में अली शेर विजयी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed