फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Ultrasound machine worth approximately Rs 12 lakh; Radiologist Dr. Diwakar Rai appointed.

Maharajganj News: सीएचसी परतावल में आज से शुरू होगी अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा

Sat, 24 Oct 2026 02:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound machine worth approximately Rs 12 lakh; Radiologist Dr. Diwakar Rai appointed.
महराजगंज। सीएचसी, परतावल में 24 अक्तूबर से अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा शुरू होगी। इसके लिए करीब 12 लाख रुपये की लागत से मशीन लगाई गई है। साथ ही रेडियोलॉजिस्ट डॉ. दिवाकर राय की तैनाती भी कर दी गई है। इससे खासकर गर्भवती महिलाओं को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

सीएचसी परतावल में अब तकअल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। ऐसे में गर्भवती महिलाओं और अन्य मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए जिला अस्पताल या निजी जांच केंद्रों का सहारा लेना पड़ता था। इससे मरीजों को अतिरिक्त समय और पैसे खर्च करने पड़ते थे। नई सुविधा शुरू होने से क्षेत्र के मरीज स्थानीय स्तर पर ही जांच करा सकेंगे।
विज्ञापन

सीएचसी बनने के बाद पहली बार यहां अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा शुरू की जा रही है। मशीन स्थापित होने और रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती से स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व जांच के दौरान अल्ट्रासाउंड की जरूरत पड़ने पर अब दूर नहीं जाना पड़ेगा। सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर यह जांच निशुल्क उपलब्ध होने से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले अधिकारीसीएचसी परतावल में अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित कर दी गई है। रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती भी कर दी गई है। शनिवार से जांच की सुविधा शुरू करने की तैयारी है। इसका उद्देश्य मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और उन्हें जांच के लिए दूसरे अस्पतालों पर निर्भर रहने से राहत दिलाना है।
- डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article