फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Ultrasound machine expected to start soon in women's hospital

महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन जल्द शुरू होने की उम्मीद

Wed, 16 Mar 2022 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound machine expected to start soon in women's hospital
महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन जल्द शुरू होने की उम्मीद
विज्ञापन

महराजगंज। अब जल्द ही महिला अस्पताल में ही अल्ट्रासाउंड मशीन शुरू होने की उम्मीद है। यहां इलाज के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं को, अगर डॉक्टर द्वारा अल्ट्रासाउंड के लिए लिखा जाता है, तो उन्हें जिला अस्पताल जाना पड़ता है। ऐसे में अब सीएमएस ने महिला अस्पताल में ही अल्ट्रासाउंड मशीन को संचालित करने के लिए पत्राचार शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि होली के बाद अल्ट्रासाउंड मशीन लग जाएगी।
महिला अस्पताल में काफी दिनों से अल्ट्रासाउंड मशीन धूल फांक रही है। इसे शुरू करने के लिए जिम्मेदारों ने कार्रवाई नहीं की। दो साल से महिला अस्पताल को कोविड अस्पताल बनाए जाने के कारण यहां महिलाओं का इलाज नहीं हो पा रहा था, लेकिन इस बार जबसे महिला अस्पताल को शुरू किया गया है, तबसे इसमें व्यवस्था बेहतर बनाने की दिशा में कार्रवाई की जा रही है। लंबे समय के इंतजार के बाद अब महिला अस्पताल में रखी अल्ट्रासाउंड मशीन को शुरू करने के लिए पत्राचार शुरू हुआ है।
विज्ञापन

इस बारे में सीएमएस डॉ. एके राय ने कहा कि महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन को शुरू करने के लिए विभाग की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। डीएम के यहां पत्रावाली भेजी गई, तो उसमें सीएमओ से वार्ता कर अल्ट्रासाउंड मशीन को शुरू करने का निर्देश दिया गया है। जल्द ही वार्ता कर मशीन को संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed