फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ultimatam2

टीकाकरण कम होने पर चार एएनएम-सीएचओ से स्पष्टीकरण

Fri, 24 Jun 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
ultimatam2
टीकाकरण कम होने पर चार एएनएम-सीएचओ से स्पष्टीकरण
विज्ञापन

- चार आशा कार्यकर्ताओं को दायित्व के प्रति सचेत रहने की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। रमपुरवां, खुटहां, रम्हौली, मटिहनिया उप केंद्र पर लक्ष्य अनुरूप नियमित टीकाकरण नहीं हुआ है। ऐसे में यहां तैनात एएनएम एवं सीएचओ से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। इसके अलावा इस क्षेत्र की चार आशा कार्यकर्ताओं को दायित्व के प्रति सचेत रहने की चेतावनी दी गई है।

सदर सीएचसी अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने शुक्रवार को सदर सीएचसी सभागार में उप केंद्रों पर तैनात एएनएम एवं सीएचओ के साथ समीक्षा बैठक की। सीएचसी अधीक्षक ने कहा कि नियमित टीकाकरण की समीक्षा की गई जिसमें प्रगति ठीक नहीं मिली। गर्भवती महिलाओं की जांच समय पर कराएं। स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को दें। इस दौरान अनुराधा, मंजू, पुष्पा, ऊषा, शीला, रागिनी, मनोरमा, श्वेता, राधिका, दिशा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed