{"_id":"6226386ab7b61b22106f8974","slug":"ukraine-crisis-related-news-maharajganj-news-gkp429209315","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूख-प्यास से बेहाल पोलैंड तक पैदल 20 किमी तय किया सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूख-प्यास से बेहाल पोलैंड तक पैदल 20 किमी तय किया सफर
विज्ञापन
यूक्रेन से राहुल व आकांक्षा के घर वापसी पर परिजनों ने किया स्वागत।संवाद
- फोटो : MAHARAJGANJ
भूख-प्यास से बेहाल पोलैंड तक पैदल 20 किमी तय किया सफर
- यूक्रेन से लौटे राहुल व आकांक्षा, बोले- ठीक नहीं है हालात
संवाद न्यूज एजेंसी
सिसवा बाजार। यूक्रेन से राहुल व आकांक्षा सोमवार को घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि युद्ध के बाद वहां के हालात ठीक नहीं है। राहुल ने बताया कि टैक्सी चालक से पोलैंड से 20 किलोमीटर पहले ही छोड़ दिया। वहां से पैदल चलकर पोलैंड पहुंचा।
सिसवा कस्बे के डॉ. केसरीनंदन की बड़ी बेटी आकांक्षा यूक्रेन के इवानो मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस चौथे साल की छात्रा है। वहीं खारकीव मेडिकल यूनिवर्सिटी में राहुल प्रिय नंदन पहले साल के छात्र हैं। दोनों सोमवार को सकुशल घर पहुंच गए। राहुल ने बताया कि युद्ध की स्थिति बहुत भयावह है। सबसे ज्यादा रूस ने खारकीव में बम बरसाया है। एक सप्ताह बंकर में जीवन गुजारने के बाद भूख और प्यास से बेहाल था। उसी दौरान भारत सरकार के प्रयास के बाद रूस ने कुछ घंटों के लिए सीज फायर कर दिया। इसके बाद बंकर से निकल कर खारकीव स्टेशन पहुंचे। ट्रेन से लविव पहुंचे, फिर वहां से टैक्सी लेकर पोलैंड रवाना हुए, लेकिन टैक्सी ने पोलैंड सीमा से लगभग 20 किलोमीटर पहले छोड़ दिया। जान बचाने के लिए भूख-प्यास को भूलकर पैदल यात्रा करते हुए पोलैंड पहुंचा। दो दिन पोलैंड में रुकने के बाद प्रधानमंत्री द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन गंगा के तहत शुक्रवार को स्वदेश लाया गया। मेरी बहन आकांक्षा तो पहले ही दिल्ली आ गई थी और मेरा इंतजार कर रही थी। सोमवार को दोनों भाई-बहन घर पहुंचे।
यूक्रेन में हालात ठीक नहीं : आकाश
महराजगंज। यूक्रेन से वापस आने के बाद जिले के पुरैना के रहने वाले छात्र आकाश चौधरी घर पहुंचे। परिजन उन्हें देखकर भावुक हो गए। सभी ने माला-पहनाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
आकाश ने बताया कि यूक्रेन में हालात ठीक नहीं है। भारत सरकार के सहयोग से किसी तरह घर पहुंचा। वहां से ज्यादातर भारतीय छात्र अब घर आ चुके हैं। पिता नाथू चौधरी ने कहा कि बेटा सकुशल वापस आ गया, अब जाकर राहत मिली है। जब तक वह नहीं आया था, तब तक चिंता सता रही थी। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, राधारमण शुक्ला, संजीव शुक्ला, राधेश्याम गुप्ता, चतुर्भुजा सिंह, मनोज जायसवाल, निहाल सिंह, राकेश जायसवाल, मन्नू जायसवाल आदि आकाश के घर पहुंचकर स्वागत किया।