फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two youths died in bike collision, one serious

Maharajganj News: बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत, एक गंभीर

Thu, 19 Sep 2024 06:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 19 Sep 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Two youths died in bike collision, one serious
निचलौल। क्षेत्र के झुलनीपुर नहर पटरी सड़क पर बुधवार को दोपहर में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की जान चली गई। जबकि पीछे बैठी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के करमहिया गांव निवासी शमशाद (32) प्रसव पीड़ा होने पर निचलौल सीएचसी में अपनी पत्नी को भर्ती कराने के बाद दोपहर में घर से कुछ सामान लेने बाइक से जा रहा था। अभी वह झुलनीपुर नहर पटरी सड़क स्थित गांव के करीब पहुंचा था। तभी सामने से आ रहे बाइक सवार सानू मल्ल (35) और पूजा सिंह (30) निवासी रजवल मदरहा थाना कोठीभार से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी निचलौल में भर्ती कराया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने शमशाद और सानू को मृत घोषित कर दिया। जबकि पूजा की गंभीर हालत देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी सीएचसी में पहुंच गए। दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया हादसे की सूचना के बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंच सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने दो की मौत घोषित कर दिया। जबकि एक घायल का परिजनों की ओर से इलाज कराया जा रहा है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पिता की मौत से मातम में बदली नवजात के आने के खुशी
करमहिया निवासी शमशाद की पत्नी नूरजहां को दोपहर करीब एक बजे अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गया। जिसे लेकर वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचा। जांच के बाद चिकित्सकों ने नूरजहां को अस्पताल ने भर्ती कर लिया। जहां नूरजहां ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद शमशाद की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। दोपहर करीब दो बजे वह पत्नी के लिए कुछ सामान लेने के लिए घर के लिए निकला था। करमहिया गांव के पास पहुंचा था तभी वह बाइक से टकरा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। अस्पताल में भर्ती पत्नी को पति के मौत की जानकारी नहीं है।



झूला पुल देखकर लौट रहा था सानू
कोठीभार थाना क्षेत्र के रजवल मदरहा निवासी युवक सानू गांव के ही महिला के साथ नेपाल में नारायणी नदी पर सुस्ता गांव पालिका में बना झूला पुल देखने गया था। उसके साथ एक अन्य बाइक पर गांव के एक युवक और युवती भी थे। जहां से लौटते समय यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed