फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two youths accused of kidnapping a girl

Maharajganj News: दो युवकों पर बच्ची को भगाने का आरोप

Sat, 29 Nov 2025 01:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Two youths accused of kidnapping a girl
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की बच्ची (12 वर्षीय) को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगाने का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। परिजन बच्ची की सुरक्षा को लेकर बेहद परेशान हैं। लड़की की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 12 वर्षीय पुत्री को गांव के ही दो युवक रघुपत और दुर्विजय साहनी बीते 26 नवंबर की भोर में लगभग 3 बजे बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से भगा ले गए थे। परिजनों के अनुसार, घटना के बाद जब उन्होंने आरोपियों से जानकारी लेने की कोशिश की तो उन्होंने फोन पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी तक दे डाली। धमकियों के बाद परिवार और अधिक दहशत में है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार बच्ची की तलाश में लगातार इधर-उधर भटक रहा है। परिजनों का कहना है कि बेटी अभी नाबालिग है। पीड़िता की मां ने पुलिस से तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार कर बेटी को सुरक्षित बरामद करने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि बच्ची की जान को खतरा हो सकता है, त्वरित कार्रवाई बेहद जरूरी है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed