फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two young men arrived disguised as beggars and tricked him.

Maharajganj News: महिला का मंगलसूत्र लेकर भागे दो ठगों को पुलिस ने दबोचा

Thu, 15 Oct 2026 02:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Two young men arrived disguised as beggars and tricked him.
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत औरहियां निवासी एक महिला को उसके पति की जान का खतरा बताकर बाइक से आए ठग उसका मंगलसूत्र लेकर भाग गए। महिला को जब ठगे जाने का एहसास हुआ तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों ठगों को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन

इंद्रावती देवी के यहां मंगलवार की दोपहर में भिखारी का हुलिया बनाकर दो युवक आए और उसको झांसे में ले लिया। उस समय महिला का पति कहीं मजदूरी करने गया था। ठगों ने कुछ तंत्र-मंत्र करने के बाद उसके पति की असमय मौत हो जाने की बात कहकर मंगलसूत्र ले लिया और आधे घंटे तक किसी से बात नहीं करने को कहा।
विज्ञापन

महिला को जब ठगे जाने का एहसास हुआ तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हुए तो महिला ने मामले की जानकारी दी। सूचना के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने नाकेबंदी कर आरोपियों को बाइक समेत पकड़ लिया। एसओ कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed