{"_id":"67c36396a7d46b2b31038104","slug":"two-women-died-in-a-road-accident-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-143748-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सड़क हादसे में दो महिलाओं की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सड़क हादसे में दो महिलाओं की माैत
Sun, 02 Mar 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल कप्तानगंज मार्ग पर छातिराम नहर पुल के करीब शुक्रवार की देर रात हल्दी कार्यक्रम से पैदल घर जा रही तीन महिलाओं को अज्ञात ने ठोकर मार दिया, जिससे दो की मौत हो गई। हादसे में तीसरी महिला घायल हो गई। उसका गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल वार्ड नंबर एक आंबेडकर नगर की रहने वाली विंद्रावती (50), शकुंतला (45) व फूलमती (55) नगर में स्थित एक इंटर काॅलेज में दाई का काम करती थी। शुक्रवार को स्कूल के प्रबंधक के घर हल्दी कार्यक्रम था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तीनों महिलाएं गई थीं। रात में भोजन करने के बाद पैदल घर लौट रही थीं।
अभी वह छातिराम नहर पुल के पास पहुंची थी तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने तीनों को रौंद दिया। इससे विंद्रावती की मौके पर ही मौत हो गई। दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी परतावल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान शकुंतला की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने विंद्रावती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं शकुंतला के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज में कराया गया। चौकी प्रभारी मनीष पटेल के अनुसार, शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।