फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two teachers who worked on the basis of fake degrees were dismissed

Maharajganj News: फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी करने वाली दो शिक्षिकाएं बर्खास्त

Wed, 11 Sep 2024 08:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 11 Sep 2024 08:56 PM IST
विज्ञापन
Two teachers who worked on the basis of fake degrees were dismissed
महराजगंज। फर्जी डिग्री के सहारे शिक्षक की नौकरी हथियाने वाली दो शिक्षिकाओं को बुधवार बर्खास्त कर दिया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण गुप्ता ने खंड शिक्षा अधिकारियों को अग्रिम कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय फरेंदा में तैनात शिक्षिका सरिता की बर्खास्तगी की गई है। यह वर्ष 2013 में तैनात हुई थी। जांच में इनकी टेट की डिग्री जहां फर्जी पाई गई वहीं बीएड की डिग्री स्पेशल की जगह सामान्य पाए जाने के कारण कार्रवाई की गई। इसी प्रकार धानी ब्लाॅक में 2018 से कार्यरत जगतारिणी राय को बर्खास्त किया गया है। जांच में इनकी बीएड की डिग्री स्पेशल की जगह सामान्य पाई गई तथा टेट परीक्षा का प्रमाणपत्र कूटरचित पाया गया जिसके आधार पर कार्रवाई हुई। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि दोनों शिक्षिकाओं को बर्खास्त करने के साथ खंड शिक्षा अधिकारियों को अग्रिम कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed