फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two roads of Nichlaul city will be illuminated with 50 streetlights.

Maharajganj News: निचलौल शहर की दो सड़कें 50 स्ट्रीट लाइटों से होंगी रोशन

Sat, 04 Apr 2026 02:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Two roads of Nichlaul city will be illuminated with 50 streetlights.
सड़कों पर उजाला होने से सफर करने के साथ ही हादसे में भी आएगी कमी
विज्ञापन

निचलौल। शहर के टिकुलहिया मार्ग के साथ ही चिउटहा सड़क पर रात में सफर करने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। नगर पंचायत की ओर से इन दोनों सड़कों को जल्द रोशन करने के लिए स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य शुरू करा दिया गया है।
नगर पंचायत कार्यालय की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, इन दोनों सड़कों पर रात के समय काफी अंधेरा होने के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। यह दोनों सड़कें ग्रामीणों इलाकों की ओर जाने वाली मुख्य सड़क मानी जाती हैं। ऐसे में टिकुलहिया मार्ग पर 30 और चिउटहा मार्ग पर 20 स्ट्रीट लाइटें लगाने का कार्य शुरू करा दिया गया है। इसके साथ ही पुरानी लाइटों को भी मरम्मत कराया जा रहा है। स्ट्रीट लाइट को करीब 15 फीट ऊंचाई पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया ने बताया कि शहर में सड़क, नाली निर्माण कराने के साथ ही चौराहे और सार्वजनिक जगहों पर पथ प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था कराई जा रही है। शहर के विकास के लिए तेजी के साथ निरंतर सड़कों के साथ ही अन्य जनसुविधाओं का कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को राहत की उम्मीद

शहर निवासी रितेश सिंह, विशाल, सोनू, हाशिम व अन्य का कहना है कि रात आठ बजे के बाद सड़कों पर निकलना मुश्किल हो जाता है। अंधेरे के कारण हादसे और स्नैचिंग जैसी घटनाओं का डर बना रहता है। इन दोनों सड़कों पर काफी लंबे समय से स्ट्रीट लाइट नहीं लगी थी। ऐसे में अब लाइट लगने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed