{"_id":"6a8206d0835624c410067b9a","slug":"two-people-including-a-teenager-drowned-while-bathing-in-the-rohin-river-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-183395-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रोहिन नदी में नहाते समय किशोर सहित दो की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रोहिन नदी में नहाते समय किशोर सहित दो की डूबने से मौत
विज्ञापन
मां बनैलिया रोहिन बैराज में रविवार की शाम करीब चार बजे की घटना
परसामलिक। नौतनवा ब्लॉक के रतनपुर में स्थित मां बनैलिया रोहिन बैराज में रविवार की शाम करीब चार बजे नहाते समय एक ही गांव के दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में एक किशोर और दूसरा युवक था। शव को कब्जे में लेकर पुलिस पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक सोनौली कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत महुअवा निवासी प्रिन्स वर्मा (22) पुत्र विनय वर्मा व मोनू साहनी (14) पुत्र पवन साहनी अपने दोस्तों के साथ पिकअप से इटहिया शिवधाम गए थे। वापस लौटते समय नौतनवा व परसामलिक थाना क्षेत्र के बीच रतनपुर में स्थित मां बनैलिया रोहिन बैराज पर दोस्तों के साथ नहाने लगे।
अचानक दोनों का पैर फिसल गया और दोनों गहरे पानी में डूबने लगे। डूबते हुए देख दोस्त व पिकअप चालक मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंचे नौतनवा सीओ व परसामलिक तथा नौतनवां पुलिस ने गांव के तैराकों की मदद से घंटों मशक्कत के बाद शव को बाहर निकलवाया। शव बाहर निकलते ही कोहराम मच गया। सैकड़ों की भीड़ देखने के लिए उमड़ पड़ी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
घर का इकलौता था प्रिंस
मृतक प्रिंस वर्मा अपने घर का इकलौता चिराग था। इकलौते पुत्र की मौत से मां सुमन शर्मा व पिता विनय वर्मा का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मोनू साहनी दो भाइयों में छोटा था। वह नौतनवा के एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा पांच का छात्र था। छोटे पुत्र की मौत से माता रुखमिणी देवी, पिता पवन साहनी व भाई अभिषेक साहनी का रो-रोकर बुरा हाल है।
वर्जन
रोहिन बैराज पर डूबे युवक व किशोर दोनों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
- बसंत सिंह, सीओ