{"_id":"5fe0e6c58ebc3ecd687a405b","slug":"two-people-caught-stealing-fish-from-a-pokhara-maharajganj-news-gkp3778029159","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोखरे से मछली चोरी करते दो लोग पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोखरे से मछली चोरी करते दो लोग पकड़े गए
विज्ञापन
पोखरे से मछली चोरी करते दो लोग पकड़े गए
परतावल। श्यामदेउरवां थानाक्षेत्र के परतावल-महराजगंज मार्ग पर सेमरा चंद्रौली के पास स्थित पोखरा में रविवार की रात जाल डालकर मछली चोरी कर रहे दो लोगों को पुलिस पकड़कर थाने ले गई। उनके दो साथी फरार हो गए।
श्यामदेउरवां थानाक्षेत्र के सेमरा चंद्रौली निवासी सचिन सिंह का पोखरा है, जिसमें मछली पाली है। रविवार की रात चार लोग पिकअप से आए और जाल डालकर मछली पकड़ने लगे। रात्रि गश्त कर रही परतावल पुलिस की नजर उस गाड़ी पर पड़ी।
पुलिस ने पास जाकर देखा तो पिकअप में मछली रखी हुई है और थोड़ी दूर पर चार लोग जाल फेंकते नजर आए। चौकी प्रभारी परतावल जयशंकर मिश्रा ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।