फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two pathology labs sealed for being run illegally

Maharajganj News: अवैध रुप से संचालित दो पैथोलॉजी सील

Wed, 12 Mar 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 12 Mar 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Two pathology labs sealed for being run illegally
महराजगंज। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश द्विवेदी ने मंगलवार को कई निजी स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान तमाम अनियमितताएं मिलीं। इसके चलते दो अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी केंद्रों को सील कर दिया गया, जबकि एक निजी अस्पताल बंद मिला।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ ने छपिया बाजार गांव रोड़ पर स्थित एक निजी अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निजी अस्पताल बंद मिला। अस्पताल के शटर पर एक पर्चा चस्पा था। इसमें लिखा था कि अस्पताल शीघ्र ही खुलेगा। जबकि अस्पताल के बैनर पर होली के बाद खुलेगा लिखा गया था। इसके अलावा उन्होंने एक पैथालॉजी का निरीक्षण किया। जांच के दौरान यह पैथोलॉजी बिना पंजीकरण के संचालित मिली। जहां पर मुन्ना कुमार निवासी चौमुखा, घुघली मौजूद मिले।
विज्ञापन

जब उनसे पैथालॉजी के पंजीकरण से जुड़े दस्तावेज मांगे गए तो उन्होंने स्वीकार किया कि अभी तक कोई पंजीकरण नहीं कराया गया है। ऐसे में तत्काल इस पैथोलॉजी को सील कर दिया गया। इसी तरह उन्होंने सिसवा मुंशी चौराहा निकट पुलिस चौकी गंगराई रोड पर स्थित एक पैथालॉजी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान यह भी पैथालॉजी बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित मिली। जहां पर मेहताब आलम रामपुर बुजुर्ग मिले। जब उनसे पंजीकरण के दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई वैध प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर इस पैथोलॉजी को भी सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed