फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two passports were made by changing names using fake documents, case registered

Maharajganj News: फर्जी दस्तावेजों से नाम बदल कर बनवा लिए दो पासपोर्ट, केस दर्ज

Fri, 22 Aug 2025 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Two passports were made by changing names using fake documents, case registered
महराजगंज। कागजों में फर्जीवाडा कर दो पासपोर्ट बनवाने के आरोप में पुलिस ने कोल्हुई थाना क्षेत्र के मकसूद आलम, निवासी मैनहवा टोला, रसुलपुर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

आरोप है कि मकसूद ने अपने दस्तावेजों में नाम, पिता का नाम, पत्नी का नाम, जन्मतिथि और पते में परिवर्तन कर दो अलग-अलग पासपोर्ट बनवा लिए। जून में पुलिस के संज्ञान में मामला आया तो थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने जांच की। पता चला कि मकसूद ने वर्ष 2015 में अपना पहला पासपोर्ट (नंबर N 4826934) जारी कराया था, जिसमें उनका पता ग्राम धुसवा खुर्द, पोस्ट शिकारगढ़, जनपद महराजगंज और जन्मतिथि 02.04.1992 दर्ज थी। इसके बाद, वर्ष 2025 में उसने दूसरा पासपोर्ट (नंबर AB256672) प्राप्त किया, जिसमें पता ग्राम मैनहवा टोला, रसुलपुर, पोस्ट अमवा, जनपद महराजगंज और जन्मतिथि 20 जुलाई 1987 दर्ज थी। दोनों पासपोर्ट में उसका नाम और माता के नाम में भी परिवर्तन था। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि मकसूद ने जालसाजी और धोखाधड़ी के जरिए दस्तावेजों में कूटरचित परिवर्तन कर पासपोर्ट हासिल किए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस जालसाजी में और कौन-कौन शामिल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed