फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two notorious criminals arrested for snatching and robbery

Maharajganj News: झपटमारी व छिनैती के दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

Mon, 01 Jun 2026 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Two notorious criminals arrested for snatching and robbery
गांजा, नकदी और चोरी की बाइक बरामद
विज्ञापन

एसओजी व मेंहदावल पुलिस टीम ने आरोपियों को किया गिरफ्तार करने में पाई कामयाबी
गोरखपुर जनपद के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, एक अपनी साथी की हत्या का है आरोपी
संतकबीरनगर। एसओजी व मेंहदावल पुलिस ने झपटमारी और छिनैती की वारदातों का खुलासा करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से गांजा, नकदी, मोबाइल फोन, सिम कार्ड, चोरी की मोटरसाइकिल तथा अन्य सामान बरामद किया है। आरोपितों ने पूछताछ में हाल में हुई चेन स्नेचिंग और चोरी की वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
एसपी संदीप कुमार मीना ने रिजर्व पुलिस लाइंस में यह जानकारी देते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की। एसपी संदीप कुमार मीना ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी एसओजी रजनीश राय और एसओ मेंहदावल राकेश कुमार सिंह की अगुवाई में संयुक्त पुलिस टीम ने मेंहदावल-गोरखपुर मार्ग स्थित मुहिया पुल के पास से दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान कामिल उर्फ अली निवासी सीधारीपुर, थाना गोरखनाथ, गोरखपुर तथा अहमद उर्फ अली उर्फ नाटे निवासी सुन्नीपुर, निकट गीता प्रेस थाना कोतवाली, गोरखपुर के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ कार्रवाई पूरी करके जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
महिला से चेन छीनने की वारदात का खुलासा
एसपी ने बताया कि थाना मेंहदावल क्षेत्र के अछिया गांव निवासी इरशाद अहमद ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 23 मई की शाम उनकी मां घर के सामने बैठी थीं। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवक पानी मांगने के बहाने रुके और मौका पाकर उनके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। इसके बाद मेंहदावल थाने में प्राथमिकी दर्ज कर उनकी धर पकड़ के लिए पुलिस टीम को लगा दिया गया था।
-----
पूछताछ में हुए कई खुलासे
एसपी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं और आर्थिक तंगी के चलते विभिन्न क्षेत्रों में घूमकर छिनैती, झपटमारी और चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस के अनुसार, आरोपित अहमद उर्फ नाटे ने वर्ष 2020 में अपने एक साथी की हत्या करने की बात भी स्वीकार की। उसने बताया कि विवाद के दौरान नशे की हालत में उसने साथी पर पत्थर और ब्लेड से हमला किया था। आरोपियों ने यह भी बताया कि गोरखपुर शहर में सीसीटीवी कैमरों की अधिकता के कारण वे ग्रामीण क्षेत्रों को निशाना बनाते थे। पहचान छिपाने के लिए वे कैप पहनते थे और विरोध होने की स्थिति में बचाव के लिए अपने पास मिर्च पाउडर भी रखते थे।
पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि 23 मई को अछिया गांव में महिला से सोने की चेन झपटने के बाद उसे 25 हजार रुपये में एक अज्ञात व्यक्ति को बेच दी थी। बरामद नकदी उसी रकम का हिस्सा बताई जा रही है।
------------------
चोरी की बाइक भी बरामद
एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि 21 मई 2026 को चोरी की गई एक मोटरसाइकिल उन्होंने लाल डिग्गी क्षेत्र के पास छोड़ दी थी, क्योंकि उसकी पेट्रोल टंकी का ढक्कन खुला होने से वाहन चलाते समय पेट्रोल छलक रहा था। उसी रात उन्होंने गोरखपुर के जगनाथपुर वनकटी चक दुर्गा मंदिर क्षेत्र से एक अन्य मोटरसाइकिल चोरी की थी।
---------------------
यह सामान हुआ बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो किलो 100 ग्राम गांजा, चार मोबाइल फोन, मिर्च पाउडर, एक पर्स, चाबी का गुच्छा, छह सिम कार्ड, एक मोटरसाइकिल और 10 हजार रुपये नकद बरामद हुए। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना मेंहदावल में एनडीपीएस एक्ट के तहत भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।

---------------------
आरोपियों का आपराधिक इतिहास
कामिल उर्फ अली के खिलाफ गोरखपुर के विभिन्न थानों में मारपीट, चोरी, आपराधिक धमकी और अन्य धाराओं में मामले दर्ज हैं। वहीं अहमद उर्फ अली उर्फ नाटे के खिलाफ हत्या, गैंगस्टर एक्ट और धोखाधड़ी सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed