{"_id":"685c49d484658125ab057f5e","slug":"two-nepali-policemen-seen-checking-at-the-indian-border-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-152848-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: भारतीय सीमा में जांच करते दिखे दो नेपाली पुलिसकर्मी!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: भारतीय सीमा में जांच करते दिखे दो नेपाली पुलिसकर्मी!
Thu, 26 Jun 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
सोनौली। भारत नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर पर भारत से नेपाल जाने वाले यात्रियों की जांच करते हुए नेपाल पुलिस दिखी। नेपाल जाने वाले यात्रियों की भारतीय सीमा में आईडी की जांच कर रहे थे।
उनसे नेपाल जाने का कारण भी पूछ रहे थे। इस मामले का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद-न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
बुधवार को दोपहर करीब 2 बजे सोनौली इंडिया गेट के पास बने बैरियर पर नेपाल पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर और एक सिपाही नेपाल की वर्दी में भारतीय एवं नेपाली वाहनों की जांच कर रहे थे, जिसमें एक स्टार लगे सब इंस्पेक्टर और एक सिपाही रहा।
दोनों भारत से नेपाल जाने वाले यात्रियों की जांच करते देखे गए। करीब आधे घंटे तक यात्रियों से नेपाल जाने के बारे में पूछताछ की और उनकी आईडी की भी जांच की। इसके बाद दोनों नेपाल सीमा में चले गए। क्षेत्राधिकारी नौतनवा जय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि इस बारे में जानकारी ली जाएगी।