फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two killed, one injured in road accidents

सड़क हादसों में दो की मौत, एक घायल

Mon, 05 Apr 2021 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Two killed, one injured in road accidents
सड़क हादसों में दो की मौत, एक घायल
विज्ञापन

महराजगंज। बृजमनगंज व फरेंदा थानाक्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल भिजवाया गया।

जानकारी के अनुसार ग्राम सभा बढ़ाया ठाठर टोला खैरहवा जिला संतकबीरनगर निवासी 22 वर्षीय सुरेंद्र गुप्ता दोस्त 20 वर्षीय सदरे आलम निवासी कुसौना थाना मेंहदावल के साथ बृजमनगंज थानाक्षेत्र के नयनसर टोला हरसहायपुर में सदरे आलम के रिश्तेदारी में एक शादी कार्यक्रम में आए थे। सोमवार को घर वापस जाते समय बनगढ़िया एफसीआई गोदाम के पास बंदर को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढ़े में गिर गई। सुरेंद्र गुप्ता की मौके पर मौत हो गई। सदरे आलम गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी बृजमनगंज भिजवाया। दूसरी दुर्घटना फरेंदा थानाक्षेत्र के त्रिमुहानी घाट के पास भैसहिया चौराहे पर रविवार की रात साइकिल से घर आते समय ट्रैक्टर की चपेट में आने से रामनगर धुसिया निवासी 25 वर्षीय विक्रम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस सबंध में सीओ सुनील दत्त दूबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गय। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed